2025 Vijaya Ekadashi: एकादशी पर क्या खाए और क्या नही जानिए व्रत के नियम

2025 Vijaya Ekadashi: फाल्गुन मास में आने वाली विजया एकादशी का विशेष महत्व है। विजया एकादशी का व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से सभी पाप नष्ट होते हैं। और व्यक्ति को विजय प्राप्त होती है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस वर्ष विजया एकादशी 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। श्रद्धालु इस दी उपवास कर श्री हरि की पूजा करते है। इस दिन व्रत रखने से विजय और सफलता की प्राप्ति होती है। इस व्रत के दौरान कुछ खास नियमो का पालन करना जरूरी होता है। आइये जानते है विजया एकादशी व्रत के दिन क्या खाना चाहिए क्या नही?

एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए

इसे भी पढ़ो- Vijaya Ekadashi 2025: कब है विजया एकादशी 2025 में, नोट करले सही डेट, मुहूर्त और पूजा विधि

विजया एकादशी व्रत में फलाहार में आप सेव, अनार, नारियल, अंगूर, पपीता, अमरूद, बादाम अखरोट किसमिस, मखाना, खजूर, दूध, दही, छाछ, पनीर, मावा, साबूदाने की खिचड़ी या साबूदाने खीर, कट्टू या सिंघाड़े का आटा से बना पराठा, पूड़ी, या हलवा आदि बनाकर खा सकते है।

एकादशी व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए

विजया एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को दशमी के दिन लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही व्रत के दौरान किसी प्रकार अन्न और सादा नमक से बनी कोई भी वस्तु नही खाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में व्रती को तामसिक भोजन जैसे- मास, मछली, अंडा आदि का सेवन नही करना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!