आज हम इस ब्लाग में आपको बताएंगे साल 2024 का पहला सूयंग्रहण कब लग रहा है। और चैत्र अमावस्या पूजा मुहर्त, और यह सूर्य ग्रहण कहाँ- कहा दिखाई देगा, सूतक काल और ग्रहण काल में किये जाने वाले विशेष उपायों के बारे में जानने।
8 अप्रैल 2024 को लगेगा सूर्य ग्रहण
8 April 2024 Surya Grahan: मित्रो शास्त्रो के अनुसार अमावस्या तिथि बहुत खास मानी जाती है। इसलिए अमावस्या के दिन स्नान दान करने का विशेष महत्व होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र मास की अमावस्या तिथि के अगले दिन से ही चैत्र नवरात्री का प्रारंभ हो रहा है।
इसलिए साल 2024 में चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 8 अप्रैल दिन सोमवार को साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगने वाला है। इसलिए वैज्ञानिकों की माने तो ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे शुभ नहीं माना जाता है। इसलिये ग्रहण लगने के दौरान कुछ नियमो का पालन करना होता है।
आप को बतादे की ग्रहण लगने के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। और ग्रहण दोष से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको चैत्र अमावस्या पर लग रहे साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण के सूतक काल का समय, और अमावस्या पूजा का शुभ मुहर्त और ग्रहण काल के दौरान किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कहा-कहा दिखाई देगा
8 April 2024 Surya Grahan: साल 2024 का पहला सूर्य भारत मे नही दिखाई देगा। इस लिये यहा सूतक मान्य नही होगा। बल्कि यह सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में दिखाई देगा। जबकि क्यूबा डोमिनिका, प्रंच पोलिनेशिया कोस्टा, रिका और जमैका जैसे देशों में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। वैज्ञानिको का मानना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण बहुत सालो बाद देखने को मिलता है।
अमावस्या-ग्रहण के उपाय: Amavasya 2024 Surya Grahan
8 April 2024 Surya Grahan: आप को बतादे की साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। शास्त्रो में ऐसी मान्यता है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद यदि कुछ विशेष प्रकार के कार्य किये जाय तो व्यक्ति को ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है। और मनुष्य का जीवन धन धान्य से भर जाता है। और मान सम्मान में वृद्धि होती है।
यदि ग्रहण लगा हो तो ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्रान आदि करके, घर के अंदर बाहर गंगा जल को छिड़कर शुद्ध करले, और किसी जरूरत मंदो को भोजन, आदि कराकर वस्र आदि का दान करे। ऐसा करने से ग्रहण दोष समाप्त होता है। और अमावस्या के दिन पितरो की आत्म शांति के लिए भगवन शिव का रूद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है।
8 April 2024 Surya Grahan: चेैत्र अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रहा है। इसलिए ग्रहण समाप्त होने के कुछ समय बाद घर के ईशान कोण में लाल बाती का एक दीपक जरूर जलाये, ऐसा करने से आर्थिक लाभ मिलता है। और अमावस्या के दिन ग्रहण समाप्त होने के बाद पीपल के वृक्ष की पूजा करके सरसो के तेल का दीपक जलाना चाहिए। क्यो की पीपल के पेड़ में भगवान वासुदेव का वास होता है। इसलिए चैत्र अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।
चैत्र अमावस्या 2024 शुभ मुहूत:
8 April 2024 Surya Grahan: हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल दिन सोमवार पड़ रही है। और अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो रही है – 8 अप्रैल 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर। और अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है – 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर और स्नान-दान करने का शुभ मुहर्त है – सुबह 04 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण व सूतक काल का समय
हिंदी पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयनुसार 8 अप्रैल 2024 को रात 09 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।