Basant Panchami 2025: जाने कब है बसंत पंचमी, पूजा विधि, मुहूर्त

बसंत पंचमी का महत्व

Basant Panchami 2025: मित्रो हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन माता सरस्वती की पूजा अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि माता सरस्वती की पूजा अर्चना करने से बुद्धि का विकाश होता है। और ज्ञान की प्राप्ति होती है। और सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार बसंत पंचमी के दिन से ही शादी विवाह, जैसे मांगलिक कार्यो का सुभारम्भ भी होता है।

ऐसी मान्यता है की बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने से धन की कमी से परेशान लोगों की समस्याएं दूर होती हैं और घर में धन-धान्य का वास होता है। अगर आपके जीवन में शत्रु बाधा है तो बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की आराधना करने से विरोधी आपके सामने पराजित होगे। आईये जानते है साल 2025 में बसंत पंचमी कब है। जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय-

बसंत पंचमी पूजा विधि

Basant Panchami 2025 Puja Vidhi: मित्रो हिंदी कैलेंडर के अनुसार बसंत पंचमी के दिन से ही बंसत ऋतु का प्रारम्भ हो जाता है। इसलिए बसंत ऋतु का महत्व और भी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन से ही नव वर्ष का प्रारम्भ भी हो जाता है। बसंत ऋतु का महीना माता सरस्वती को अति प्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पूरे विधि विधान के साथ माता सरस्वती की पूजा की जाती है। अब पूजा करने की विधि का भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • बसंत पंचमी के दीन सुबह जल्दी उठकर माता सरस्वती की पूजा करने से पहले स्नान आदि करके साफ पीले या सफेद रंग के कपड़े पहन लें। इसके बाद पूजा का संकल्प ले। की हे माता सरस्वती यदि किसी अज्ञानता के कारण भूल वश आप की पूजा में कोई गलती हो जाय तो उसे कृपा करके छमा करना। फिर पूजा स्थान पर माता सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करे और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • इसके बाद माता सरस्वती को रोली, चंदन, हल्दी, केसर, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत आदि अर्पित करें। फिर पूजा के स्थान पर किताबों को अर्पित करें। और माता सरस्वती की बन्दना का पाठ करें। यदि आप विद्याथी है तो माता सरस्वती के लिए व्रत भी रख सकते हैं।

बसंत पंचमी क्या करे क्या ना करे

Basant Panchami 2025 Kya Karen Kya Nahi: मित्रो आईये जानते है बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए जैसे-

  • वसंत पंचमी के दिन किसी को भी अपशब्द नही बोलना चाहिए। और ना ही किसी से बाद विवाद झगडा आदि करना चाहिए। और ना ही वसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन करना चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को लड्डू और मीठे पीले चावल का भोग लगाना चाहिए। और इस दिन हो सके तो पीले रंग के कपड़े जरूर पहनना चाहिए।
  • वसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण जरूर करना चाहिए ऐसा करने से पितृजन प्रसन्न होते हैं। और अपना आशीर्वाद देते है।
  • बसंत पंचमी के दिन इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए।
  • वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए न तो भोजन बनाना चाहिए और नही भोजन करना चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनना चाहिए जैसे लाल, पिले, हरे, सफेद आदि।
  • वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। बल्कि इस दिन पेड़ पौधे लगाना चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को अपने कलम, किताब, कागज, दवात आदि का पूजन करना चाहिए। और अपने से बड़ो का आदर सम्मान करना चाहिए।

बसंत पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2025 Puja Date: मित्रो अब आप को बतादे की वर्ष 2025 में बसंत पंचमी 2 फरवरी दिन रविवार को मनाई जाएगी।

  • बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त है: 2 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • पूजा की कुल अवधि : 3 घंटे 18 मिनट
  • पंचमी तिथि शुरू : 02 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर
  • पंचमी तिथि ख़त्म : 03 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर
error: Content is protected !!