Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 2025 कब है? जाने कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि

गुप्त नवरात्रि का महत्व

Magh Gupt Navratri 2025: मित्रो हिन्दू धर्म मे नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष में कुल चार नवरात्रि पड़ती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि, लेकिन इनके अलावा दो और नवरात्रि मनाई जाती है। एक माघ मास में गुप्त नवरात्रि और दूसरी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। हिंदी पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि कहते हैं। नवरात्री के दौरान माता दुर्गा के नव स्वरुप की पूजा की जाती है। लेकिन इन गुप्त नवरात्रि के दौरान दस महाविद्याओं की साधना की जाती है।

गुप्त नवरात्रि के दौरान माता काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, माता ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दिन तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालो के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। इस दिन सभी तांत्रिक माता दुर्गा के सभी 10 रूपो की साधना करके ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति करते हैं।

आईये जानते साल 2025 में Magh Gupt Navratri कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी। जाने कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

माघ गुप्त नवरात्रि पूजा विधि

Magh Gupt Navratri 2025 Puja Vidhi: मित्रो अब पूजा करने की विधि को भी जान लेते है। जो इस प्रकार है।

  • गुप्त नवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प ले।
  • फिर पूजा सामग्री को एकत्रित करले।
  • इसके बाद पूजा स्थल पर मांता दुर्गा की एक प्रतिमा या चित्र स्थापित करे।
  • इसके बाद माता की तस्वीर पर लाल रंग के वस्त्र या चुनरी चढ़ाए।
    इसके बाद मिट्टी के एक बर्तन में जौ के बीज बोयें और नवमी तक हर दिन इसमें पानी का छिड़काव करते रहे।
  • इसके बाद शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना करे।
  • इसके लिए पहले कलश में गंगा जल भरें, उसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और ऊपर नारियल रखें।
  • इसके बाद कलश को लाल कपड़े लपेटकर उसपर कलावा बांधे।
  • इसके बाद माता दुर्गा की फूल, माला, कपूर, अगरबत्ती, दीप जलाकर पूजा करें।
  • और नौ दिनों तक माता दुर्गा के मंत्र का जाप करें और माता का आव्हान करके उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें।
  • इसके बाद अष्टमी या नवमी को दुर्गा पूजा करने के बाद नौ कन्याओं का पूजन करें।
  • और उन्हें तरह-तरह के व्यंजनों जैसे पूड़ी, चना, और हलवा आदि का भोग लगाएं।
  • और नवरात्रि के आखिरी दिन माता दुर्गा का घट विसर्जन करें।
  • इसके बाद नवरात्रि व्रत का पारण करें।

यह भी देखे –

माघ गुप्त नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त

Magh Gupt Navratri 2025 Date Time: मित्रो अब पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • अब आप को बतादे की वर्ष 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी दिन गुरुवार शुरू होगी और 07 फवरी दिन शुक्रवार को समाप्त होगी।
  • घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है – 30 जनवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
  • घटस्थापना अवधि – 01 घण्टा 21 मिनट्स
    घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर
    प्रतिपदा तिथि समाप्त – 30 जनवरी 2025 को शाम 04 बजकर 10 मिनट पर

यह भी पढ़ें – Paush Purnima 2025: कब है पौष पूर्णिमा 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय

माघ गुप्त नवरात्रि 2025 सम्पूर्ण तिथियाँ

गुप्त नवरात्रि (प्रतिपदा) रविवार 30 मार्च 2025 माँ शैलपुत्री पूजा
गुप्त नवरात्रि (द्वितीय) सोमवार 31 मार्च 2025 माँ ब्रम्हचारणी पूजा
गुप्त नवरात्रि (तृतीया) मंगलवार 01 अप्रैल 2025 माँ चन्द्रघंटा पूजा
गुप्त नवरात्रि (चतुर्थी) मंगलवार 01 अप्रैल 2025 माँ कुष्मांडा पूजा
गुप्त नवरात्रि (पंचमी) बुधवार 02 अप्रैल 2025 माँ स्कंदमाता पुजा
गुप्त नवरात्रि (षष्ठी) गुरूवार 03 अप्रैल 2025 माँ कात्यायनी पूजा
गुप्त नवरात्रि (सप्तमी) शुक्रवार 04 अप्रैल 2025 माँ कालरात्रि पूजा
गुप्त नवरात्रि (अष्टमी) शनिवार 05 अप्रैल 2025 माँ महागौरी पूजा
गुप्त नवरात्रि (नवमी) रविवार 06 अप्रैल 2025 मा सिद्धिदात्री पूजा
गुप्त नवरात्रि (दशमी) सोमवार 07 अप्रैल 2025 नवरात्रि पारण

Leave a Comment

error: Content is protected !!