Diwali 2024: दीवाली कब है 2024, जाने लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

दीवाली का महत्व

Diwali 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दीपावली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन मे सुख समृद्धि आती है। दीपावाली का पर्व सुख समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व मुख्य रुप से 5 दिनों का होता है। जो की धनतेरस से शुरू होता है। और भाई दूज के दिन समाप्त होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावाली के दिन स्वयं माता माता लक्ष्मी धरती पर आती है। और घर घर मे विचरण करती है। इसलिए दिपावाली पर घरो की साफ-सफाई करके पूरे विधि विधान के साथ पूजन करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। और लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। लेकिन पूजन के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

आइए जानते है साल 2024 में दीवाली कब है? 31 अक्टूबर या 01 नवम्बर, जानिए सही डेट टाइम, लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे –

दीवाली 2024 पूजा विधि

Diwali 2024 Puja Vidhi: मित्रो अब पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • दीपावली के दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विधान है।
  • दिपावाली के दिन लक्ष्मी पूजन से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई करें और पूरे घर में वातावरण की शुद्धि और पवित्रता के लिए गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दियो से रंगोली बनाएं।
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उसपर लाल या पिले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति रखें।
  • या दीवार पर माता लक्ष्मी जी का चित्र लगाएं। इसके बाद चौकी के पास जल से भरा एक कलश रखें।
  • इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की मूर्ति पर तिलक लगाएं।

इसे भी पढ़ो – Dwijapriya Sankashti Chaturthi Vrat 2025: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025, जाने पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

  • और दीपक जलाकर जल, मौली, चावल, फल, गुड़, हल्दी, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें और माता महालक्ष्मी की स्तुति करें।
  • इसके बाद माता सरस्वती, माता काली, भगवान विष्णु और भगवान कुबेर की भी विधि विधान से पूजा करें।
  • इसके बाद परिवार के सभी लोग एकत्रित होकर माता लक्ष्मी की पूजा करे। इसके बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरण की भी पूजा करें।
  • पूजा के अंत मे आरती करके किसी जरूरतमंद व्यक्ति या गरीब ब्राह्मण या किसी भिखारी को श्रद्धा अनुसार मिठाई और दक्षिणा दें।

दिवाली 2024 क्या करें ?

मित्रो दीवाली एक हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है। दीवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते है जैसे –

  • ऐसी मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या यानि दीपावली के दिन प्रात:काल शरीर पर तेल की मालिश के बाद स्नान आदि करने से धन की हानि नही होती है।
  • ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन वृद्धजन और बच्चों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को भोजन नहीं करना चाहिए। और शाम को महालक्ष्मी पूजन के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
  • ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दीन अपने पूर्वजों का पूजन करें और धूप व भोग अर्पित करें। ऐसा करने से पित्रजन प्रसन्न होते है। और आशीर्वाद देते है।

दीवाली पूजा 2024 मुहूर्त

Diwali 2024 Date Time: मित्रो पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • अब आप को बतादे की साल 2024 में दीपावाली 01 नवम्बर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
  • अमावस्या तिथि शुरू होगी – 31अक्टूबर 2024 को शाम 03 बजकर 55 मिनट पर
  • अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 01 नवंबर 2024 को रात 06 बजकर 15 मिनट पर
  • लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त – 01 नवंबर 2024 को शाम 05 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
  • लक्ष्मी पूजा की कुल अवधि – केवल 0 घंटे 43 मिनट
  • लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
  • लक्ष्मी पूजा वृषभ काल – शाम 06 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!