Goga Navami 2024: कब है 2024 में, जाने सही दिन तारीख, पूजा विधि, गोगा नवमी क्यो मनाई जाती है?

गोगा नवमी का महत्व

Goga Navami 2024: मित्रो हिंदी पंचांग के अनुसार गोगा नवमी प्रयेक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गोगा जी महाराज का जन्म हुआ था। इस लिए गोगा नवमी पर गोगादेव जी महाराज के साथ भगवान नाग देवता की भी पूजा की जाती है। जिसे गूगा नौमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गोगाजी महाराज नील घोड़े की सवारी करते है। ऐसा माना जाता है कि गोगादेव साँपों से जीवन की रक्षा करते है। गोगा नवमी के दिन जाहरवीर गोगा जी की पूजा करने से गोगा जी महाराज सर्प के काटने से हमारी रक्षा करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि गोगा नवमी के दिन गोगा देव जी का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से स्त्रियाँ सौभाग्यवती होती हैं। और पति की दीर्घायु होती है और उनपर आने वाली विपत्तियों से रक्षा होती है। और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि गोगा नवमी के दिन जो महिलाएं गोगा जी की पूजा अर्चना करती तो उनको पुत्र की प्राप्ति होती है।

गोगा नवमी के दिन बहने भाइयों को टीका लगाती हैं मिठाई खिलाती हैं। और बदले में भाई बहनों को गिप्ट के रूप में रुपया पैसा देते हैं।

मान्यता है कि जाहरवीर गोगा जी महाराज उत्तर भारत में लोकप्रिय देवता के रूप में पूजे जाते है। इनकी पूजा जैसे उत्तर प्रदेश, हिमाचाल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पूरी भक्ति के साथ की जाती है। राजस्थान में गोगा नवमी पर भव्य मेलो का आयोजित किए जाते हैं और यह उत्सव तीन दिनों तक चलता है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में गोगा नवमी का मेला सबसे बड़ा और लोकप्रिय है। इस दिन भक्तगण गोगा जी के मंदिरों में जाकर पूरे विधि विधान के साथ इनकी पूजा करते है। तो कही-कहि पर गोगा नवमी के दिन मेले का आयोजन भी किया जाता है। और जगह-जगह पर शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

आईये जानते है साल 2024 में गोगा नवमी कब है? पूजा करने की विधि क्या है।

गोगा नवमी 2024 पूजा विधि

Goga Navami 2024 Puja Vidhi: गोगा नवमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर नित्य कर्मो से निवित्र होकर स्नान आदि करके साफ व शुद्ध कपड़े पहनकर गोगा देव जी महाराज की मूर्ति या फिर फ़ोटो को पूजा स्थल को साफ सुथरा करके एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित करके पूजा करे।

इसके बाद दीवार पर गेरू से पोतकर दूध में कोयला पीसकर चाकोर घर बनाकर उसमें पांच सर्प बनाकर उन सर्पो पर जल, कच्चा दूध, रोली-चावल, बाजरा, आटा, घी, चीनी मिलाकर चढ़ाया जाता है। और गुलगुले का भोग लगाया जाता है। इसके बाद चावल और रोटी का प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इसके बाद किसी गरीब व्यक्ति या किसी पण्डित को दान दक्षिणा दिया जाता है।

गोगा नवमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

Goga Navami 2024 Date Time: साल 2024 में गोगा नवमी 27 अगस्त दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।

नवमी तिथि प्रारंभ होगी – 27 अगस्त 2024 को सुबह 02 बजकर 19 मिनट पर

नवमी तिथि समाप्त होगी – 28 अगस्त 2024 को रात्रि 01 बजकर 33 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!