Karva Chauth: करवा चौथ व्रत हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं और पूरे दिन निर्जल व्रत का उपवास रखती हैं। और शाम के समय जब यह व्रत तोड़ने का समय आता है तो उस शुभ समय मे सुहागन स्त्रियाँ चलनी में चाँद को देखते हुए अपने पति के चेहरे को देखती हैं। और फिर पति के हाथों से पानी पी कर अपना व्रत तोड़ती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाएं जाने-अनजाने में ही करवा चौथ व्रत के दिन कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठती हैं। जो कि उनके इस व्रत के लाभ से बंचित कर देता है।
इसे भी पढ़ो – Paush Purnima 2025: कब है पौष पूर्णिमा 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय
आइये जानते हैं Karva Chauth व्रत के दिन वह कौन सी गलतियाँ हैं जिसे भूलकर भी व्रती महिलाओं को नही करना चाहिए जैसे –
करवा चौथ पर भूलकर भी ना करें ये 8 गलतियां Don’t make these 8 mistakes on Karva Chauth
1. करवाचौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत की शुरुआत हो जाती है, इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए।
2. करवा चौथ के दिन इस लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।
3. करवा चौथ के दिन भजन-कीर्तन करने चाहिए। फालतू के कामों में ध्यान नहीं लगाना चाहिए।
4. करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से जगाना अशुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ो – Ranga Panchami 2025: कब है रंग पंचमी 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व और इस दिन किये जाने वाले उपाय
5. करवा चौथ के दिन महिलाओं को किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। नाही किसी से बाद विवाद करना चाहिए।
6. करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
7. करवा चौथ के दिन कोई भी महिला अपने श्रृंगार का सामान किसी को भी ना दे। और ना ही सामान का आदान प्रदान करे।
8. करवा चौथ के दिन सिलाई, कड़ाई जैसे काम नही करना चाहिए ।
9. करवा चौथ के दिन काम वासना का विचार मन मे भी नही लाना चाहिए।
इसे भी पढ़ो – Basant Panchami 2025: जाने कब है बसंत पंचमी, पूजा विधि, मुहूर्त