International Yoga Day 2025: विश्व योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। क्योकि 21 जून का यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। योगा करने से मनुष्य की मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है। शरीर के पाचन तंत्र ठीक करता है। आंतरिक अंग मजबूत करता है। और अस्थमा, मधुमेह जैसे घातक रोगों का इलाज भी करता है। और दिल से सम्बंधित समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। और त्वचा में निखार आता है। विश्व योग दिवस भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की देख रेख में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था।
इसे भी पढ़ो – Father’s Day date 2025: Pitra Diwas 2025, जाने फादर्स डे कब है, और क्यो मनाया जाता है
जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था। जिसके बाद 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया।
अब आप को बतादे की साल 2025 में विश्व योग दिवस 21 जून दिन शनिवार को मनाया जाएगा।