Holika Dahan 2025: होली कब है 2025 में, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

Holika Dahan 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। रंगों का यह पर्व 2 दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन होता है। और दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है। और होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है। जिसमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नही किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार होली पर्व के दौरान भद्रा काल मे होलिका दहन नही किया जाता है। कहा जाता है कि जिस तरह होली का पर्व बसंत ऋतु का संदेश लेकर आती है।

ठीक उसी प्रकार धार्मिक मान्यता के अनुसार होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। होली के दिन सभी लोग आपसी मतभेद को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते है और आपसी प्रेम बढ़ाते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु,और समस्त देवी देवताओ की पूजा करने सभी तरह की नाकारत्मक शक्तियों समाप्त होती है। और जीवन मे सुख समृद्वि की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ो – Narak Chaturdashi 2025: कब है नरक चतुर्दशी 2025 में, जाने सही डेट पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

आईये जानते है साल 2025 मे Holika Dahan कब है ? 13 या 14 मार्च जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन पूजा विधि, पूजन सामग्री

होलिका दहन पूजा विधि Holika Dahan 2025 Puja Vidhi

मित्रो शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन करने से पहले स्नान आदि करके साफ कपड़े पहन ले। इसके बाद शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर की दिशा में मुखकर के बैठ जाये। इसके बाद पूजा स्थान पर होलिका आर प्रहलाद की प्रतिमा बनाये। और होलिका पूजन में रोली धूप,फूल, गुड़,रोली, हल्दी, बतासे, गुलाल, नारियल, फल, मिठाईयां आदि अर्पित कर के विधिवत पूजा करे। और आज के दिन भगवान नरसिंह का भी बिधि विधान से पूजा करना चाहिए। और अंत मे होलिका की 4 या 7 बार परिक्रमा करके कच्चा सूत होलिका में लपेटना चाहिए। और परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ो – Hartalika Teej 2025: कब है हरतालिका तीज 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat Date Time

मित्रो अब आप को बतादे की वर्ष 2025 में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा।

13 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन होगा और 14 मार्च दिन शुक्रवार को रंगवाली होली खेली जाएगी।

पुर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट  पर
पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है – 13 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
होलिका दहन की कुल अवधि : केवल 0 घंटे 53 मिनट

इसे भी पढ़ो –  Valmiki Jayanti 2025: कब है महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 में, जाने सही डेट, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व और पौराणिक कथा

Leave a Comment

error: Content is protected !!