Dhanteras 2025: धनतेरस हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान धनवन्तरि की पूजा करने का विधान है। धनतेरस दीपावली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुन्द्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। और मांता लक्ष्मी भी समुन्द्र मंथन के दौरान ही प्रकट हुए थी।
इसलिए धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और मांता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोने, चांदी के बर्तन खरीदना, शंख खरीदना सबसे शुभ माना जाता है|धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन शंख खरीदने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और घर में प्रवेश करती है।
इसे भी पढ़ो – Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी कब है 2025 में, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और भोग
आइये जानते है साल 2025 में धनतेरस कब है? 18 या 19 अक्टूबर, जानिए पूजा का सही समय पूजा विधि और धनतेरस के दिन क्या खरीदे क्या नही?
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras Puja Vidhi 2025
धनतेरस की शाम को स्नान आदि से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साफ व शुद्ध वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा विछाकर उत्तर दिशा में भगवान कुबेर,धन्वंतरि और मांता लक्ष्मी की प्रतिमा या फ़ोटो स्थापित करें। फिर भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। और पूजा करते समय कुबेर मंत्र का जाप करे।
इसके बाद भगवान धन्वंतरि को सुगन्ध,अबीर, गुलाल, पुष्प, रोली, अक्षत आदि अर्पित करे और उनके मंत्रों का जाप करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान धन्वंतरि को श्रीफल व दक्षिणा अर्पित करे। और पूजा के अंत में कपूर से आरती करें फिर घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के लिए दीपक जलाएं।
इसे भी पढ़ो – Amla Navami 2025: कब है अक्षय आंवला नवमी 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या ना करे
धनतेरस के दिन क्या खरीदे क्या नही ? Dhanteras 2025 Kya Kharide Ya Nahi
▪️शास्त्रो के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, धनिया, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नमक जरूर खरीदना चाहिए। क्यों नमक खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि परिवार पर सदा बनी रहती है।
▪️धनतेरस के दिन कोई भी एल्यूमिनियम से बनी चीज नही खरीदना चाहिए। और नाही धनतेरस के दिन कोई भी धारदार वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची, पिन, सूई आदि नही खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना असुभ माना जाता है और घर मे कंगाली आती है।
धनतेरस पूजा 2025 शुभ मुहूर्त Dhanteras Puja 2025 Date Time Muhurat
आईये जानते है साल 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त : 18 अक्टूबर 2025 शाम 07 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पूजा की कुल अवधि :1 घंटे 2 मिनट
प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त है : शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
वृषभ काल में पूजा का शुभ मुहूर्त है : शाम 07 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ : 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर
त्रयोदशी तिथि समाप्त : 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर
इसे भी पढ़ो – Kartik Amavasya 2025: कार्तिक अमावस्या कब है 2025, जाने सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय