Diwali 2025: दीपावली हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर और बुद्धि के देवता भगवान गणेश जी की पूजा करने का विधान है। जिसे धन समृद्धि और वैभव से जोड़कर देखा जाता है। दिवाली का आरंभ धनतेरस पर खरीदारी के साथ हो जाता है। इस दिन लोग सोने और चांदी की खरीद प्रमुखता से करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी खरीदने से आपके घर में बरकत आती है और पूरे साल सुख समृद्धि बनी रहती है।
दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। दीपावली को माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है और घर में नई झाड़ू लाई जाती है साथ ही एक झाड़ू मंदिर में भी दान की जाती है। इसलिए दीवाली के खास मौके पर सभी लोग अपने-अपने घरों को फूल-माला से सजाकर घरों में दीपक, मोमबत्ती जलाकर रंग बिरंगी लाइटो द्वारा घरों को सजाया जाता है।
दीवाली के दिन क्या करे
धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा करने के साथ-साथ दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दान-पुण्य करने से धन की प्राप्ति होती है और हमारी जिंदगी में सुख, शांति और धन का वास होता है जैसे –
इसे भी पढ़ो – Diwali पर किस दिन खरीदे झाड़ू ? दीवाली के दिन झाड़ू क्यो खरीदा जाता है? जानिए झाड़ू से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी
▪️आइये जानते है दीवाली के दिन कुछ ऐसी चीजें है जिसे दीवाली पर भूलकर भी नही खरीदना चाहिए। दीपावली पर कभी भी स्टील से बने बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। बल्कि सोने-चांदी से बनी कोई भी छोटी या बड़ी चीज खरीदना चाहिए।
▪️दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करते समय सफेद कौडियों को हल्दी या केसर में भिगोकर माता लक्ष्मी को अर्पित कर करे। इसके बाद इन कौडियों को एक लाल कपड़े में बांधकर घर के तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से घर मे माता लक्ष्मी का वास होगा, रोजगार में तरक्की होगी।
▪️दीपावली के दिन भगवान गणेश जी को दो गाठ हल्दी चढ़ाए और वह हल्दी वही पर पूरी रात रहने दे। फिर अगले दिन सुबह उस हल्दी की घात को लेकर धन वाले स्थान पर पूरे एक साल के लिए रख दे। ऐसा करने से घर मे धन की बचत होगी। और घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।
▪️दीवाली के दिन मध्यरात्रि में एक मिट्टी का कलश लेकर उसमें सात तरह के अनाज, सिंदूर, और एक रुपये का सिक्का डाल दे। इसके बाद उस कलश को दिवाली की रात ही अपने रसोई घर मे ले जाकर रख दे। ऐसा करने से पूरे साल घर मे धन की कभी कमी नही होगी।
▪️माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा दीपावली की रात में घर में और घर के आसपास खास जगहों पर दीपक जलाकर रखने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
दीवाली के दिन क्या ना करे
▪️दीपावली पर कभी भी स्टील से बने बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। बल्कि सोने-चांदी से बनी कोई भी छोटी या बड़ी चीज खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार दीवाली के दिन कुछ उपहार में देने के लिए कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। बल्कि इस दिन सिर्फ अपने लिए ही समान खरीदारी करना चाहिए।
इसे भी पढ़ो – Mother’s Day 2025: कब है मदर्स डे 2025 में, जाने सही डेट और मदर्स डे क्यो मनाया जाता है
▪️दीपावली या धनतेरस के दिन अगर कोई सामान खरीदते हैं तो उसमें ध्यान रहे कि कोई तेल रखने वाला बर्तन ना हो। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल रखने वाले बर्तन खरीदने से भारी हानि होती है। इसके साथ ही काले रंग का कोई भी सामान ना ही अपने लिए खरीदें और ना ही किसी को गिफ्ट करें।
▪️दीवाली के दिन अगर कपड़ा खरीदना चाहते है तो काला और सफेद रंग का कपड़ा भूकलऱ भी नही खरीदना चाहिए। बल्कि दीवाली के दिन लाल, पिला या फिर चमकीले कपड़े ही खरीदना चाहिए। क्यो यह रंग मायता लक्ष्मी जी को बहुत पसंद होत है।
दीवाली के दिन जरूर करे यह दिव्य उपाय
▪️दीवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोहे के बर्तन में घी, शक्कर, दूध और जल को भरकर पीपल के पेड़ में अर्पित करे। इसके बाद घी का दीपक जलाकर पांच प्रकार की मिठाई अर्पित करे। इसके बाद पीपल पेड़ के सामने हाथ जोड़कर पीपल की 11 बार परिक्रमा करे ऐसा करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती होती है और अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखती है।
इसे भी पढ़ो – Ganga Saptami 2025: कब है गंगा सप्तमी 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व इस दिन किये जाने वाले उपाय