Diwali 2025: दीपावली दीपो का पर्व कहा जाता है। दीपावली का पर्व अज्ञानता और नकरात्मकता को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। क्योकि माता लक्ष्मी को धन, प्रकाश और सौंदर्य की देवी माना जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर हर साल दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ताकि उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे। जिससे घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रहे।
धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घर-घर जाकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं इसलिए दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की जाती है। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती और टूटी-फूटी चीजें घर मे पड़ी रहती है उस घर मे दरिद्रता का वास होता है। इसलिए वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए दिवाली से पहले घर में फालतू और टूटे-फूटे सामान को छांटकर घर से बाहर निकाल फेंक दें। आइये जानते हैं दिवाली की साफ-सफाई करते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे –
इसे भी पढ़ो – Holika Dahan 2025: होली कब है 2025 में, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व
दीवाली के दिन क्या करे क्या ना करे
▪️दीपावली की साफ-सफाई करते समय सबसे पहले टूटे-फूटे बर्तनों का बाहर कर दें। ये बर्तन घर में जगह घेरते हैं और इनमें खाना खाने से गरीबी भी बढ़ती है और वास्तु दोष भी लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे-फूटे बर्तनों से धन की हानि होती है और गरीबी बढ़ने लगती है।
▪️अगर आपके घर में कांच की खिड़की या फिर शीशा टूटा हुआ है तो उसको जरूर बदलवा लेना चाहिए। क्योंकि घर मे टूटा हुआ कांच दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। इसके अलावा घर मे टूटा हुआ कांच राहु का प्रतिक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ बताया गया है।
इसे भी पढ़ो – Ram Navami 2025: कब है राम नवमी 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाला उपाय
▪️ज्यादातर घरों में परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगी रहती हैं। अगर आपके घर में तस्वीर रखी-रखी टूट गई है तो उनको दिवाली आने से पहले ही घर से बाहर निकाल दें या फिर उस फ़ोटो का सीसा बदलवा देना चाहिए। जो लोग ऐसा नही करेंगे उन्हें वास्तु दोष लगेगा। और घर से सुख शांति चली जायेगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म होता चला जायेगा।
▪️शास्त्रो के अनुसार यदि आपके घर में टूटा हुआ फर्नीचर पड़ा हुआ है। तो उसे दिवाली आने से पहले उसकी मरम्मत करवा लें या फिर बदल लें। क्योंकि घर मे टूटा हुआ फर्नीचर घर मे रखने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा यदि घर का प्रवेश द्वार दूटा हुआ है तो दीवाली आने से पहले ही ठीक करवाले। जो लोग ऐसा नही करेंगे उनके घर में माता लक्ष्मी भुलकर भी प्रवेश करेंगी।
▪️शास्त्रो में बतलाया गया है यदि घर मे रुकी हुई घड़ी पड़ी है। तो दिवाली आने पहले ही मरम्मत करवा लेनी चाहिए। क्यो घड़ी मनुष्यों की सफलता तय करती है। क्यो घर मे रुकी हुई घड़ी है तो परिवार के सदस्यों की तरक्ककी रुक जाती है। इसलिए दिवाली की साफ-सफाई के दौरान बंद पड़ी घड़ियों को तुंरत हटा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी जाती है।