Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पूजा के तुरण्ड बाद इन 4 चीजो का सेवन जरूर करे

Nag Panchami 2025: हिन्दू धर्म मे नाग पंचमी पर्व को देशभर में बड़ी धूमधाम से माना जाता है।सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन उपवास और व्रत कथा का पाठ करने से व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ नाग की चित्र बनाने से परिवार के साथ-साथ घर पर भी नाग देवता की कृपा रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने व सर्प को दूध पिलाने और दूध से स्नान कराने का विधान है।

शास्त्रो में बतलाया गया है कि आज के दिन यानी नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती और परिवार के लोगो को नाग के डर से छुटकारा मिलता है। यदि कुंडली में काल सर्प दोष हो तो वो निष्प्रभावी हो जाता है। ऐसी मान्यता है की यदि आप नाग पंचमी के दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा करके इन 4 चीजों को खा लेते है तो सर्प के काटने से विष का असर आप पर नही होगा।

नाग पंचमी का धार्मिक महत्व Religious significance of Nag Panchami

माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन ही आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय द्वारा किए जा रहे यज्ञ में जल रहे नागों को बचाया था और उन्हें दूध से स्नान कराया था। इससे नागों की जलन शांत हुई थी उसी दिन से नागलोक में सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन उत्सव मनाया जाने लगा। इस दिन उत्सव के तौर पर कुल देवी देवताओं और नागदेवता को खीर का भोग लगाया जाता है।

  • ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद मीठी खीर को खाने से नाग देवता और अन्य देवी देवताओं की कृपा परिवार पर सदा बनी रहती है। इसलिए नाग पंचमी के दिन छाछ या दही में चावल को पकाकर नाग देवता को चढ़ाना चाहिए और फिर इसे स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए। इससे सर्प जाति में आने के भय से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ो – Nag Panchami 2025: कब है नाग पंचमी 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा

  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद नीबू जरूर खाना चाहिए। नीबू खाने से नाग देवता के दांत खट्टे हो जाते है। इसलिए उनके विष का असर आप के ऊपर नही होगा।
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद निम की पत्तियां खानी चाहिए। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करके खीर का भोग लगाए और उस कीर को प्रसाद के रुप में परिवार में वितरित करें।

नागपंचमी पर क्या करे क्या ना करे What to do and what not to do on Nag Panchami

मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे में जल भरकर शिवविंग का अभिषेक करने के बाद और नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। लेकिन नाग पंचमी के दिन भूलकर भी जमीन खोदने से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए। और नाग पंचमी के दिन भगवन शिव के साथ नागो की पूजा कर दूध अर्पित करना चाहिए और भुलकर भी नागपंचमी के दिन हल नही चलाना चाहिए।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!