Mauni Amavasya: हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या विशेष महत्व बतलाया गया है। यह दिन मुख्य रूप से मोक्ष प्राप्ति, आत्मशुद्धि और पितरों की शांति के लिए विशेष दिन माना जाता है। मौनी अमावस्या प्रत्येक वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। शास्त्रो के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पूरा दिन मौन रहकर पूजा पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि मॉनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत धारण करने से आत्मा की शुद्धि होती है और मन को शांति मिलती है। क्योकि मॉनी अमावस्या का दिन योग, ध्यान साधना के लिए विशेष दिन माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा मौनी अमावस्या पितरों को प्रसन्न करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए भी यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पितरो का तर्पण, पिंडदान और अन्न-दान का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शास्त्रो में बतलाया गया है कि जो लोग मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करते है उनके द्वारा किये गए सभी प्रकार के पाप धुल जाते है। और यदि किशी के जन्म कुंडली मे ग्रह दोष होता है उसे मुक्ति मिलती है। आइये जानते है साल 2025 में मौनी अमावस्या 29 जनवरी दिन बुधवार को पड़ रही है। इसलिए इस दिन क्या करना चाहिए क्या नही करना चाहिए।
मौनी अमावस्या क्या करें ? What To Do On Mauni Amavasya 2025?
▪️मौनी अमावस्या के दिन बेल पत्र के पेड़ की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। क्योकी वेलपत्र भगवान शिव जी को अति प्रिय है इसलिए मॉनी अमावस्या के दिन बेल पत्र की पूजा करने से भगवान शिव जी अति प्रसन्न होते है और भक्तों को मनचाहा वरदान देते है।
इसे भी पढ़ो – Mauni Amavasya Kab Hai 2025: कब है मौनी अमावस्या 2025 में, जाने स्नान दान मुहूर्त, पूजा विधि उपाय व महत्व
▪️मौनी अमावस्या अमावस्या के दिन दान करने का वशेष महत्व बतलाया गया है। इसलिए इस दिन तिल, अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन किसी भी असहाय गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है और ग्रह दोष समाप्त होता है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन नमक का दान करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
▪️मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद भगवान सूर्यदेव को जल का अर्घ्य जरूर देना चाहिए। और ॐ सूर्यायनमः मन्त्र का जप जरूर करना चाहिए।
▪️मौनी अमावस्या के दिन पितरो की पूजा अर्चना करते हुए ‘ॐ पितृ देवतायै नम:’ मंत्र का 11 बार जाप जरूर करना चाहिए ऐसा करने से पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
▪️मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु माता लक्ष्मी जी और माता गंगा जी की पूजा जरूर करना चाहिए और शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलना चाहिए।
मौनी अमावस्या 2025 क्या ना करे? What Not To Do on Mauni Amavasya
▪️मौनी अमावस्या के दिन बाल, नाखून, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे कार्य भूलकर भी नही करना चाहिए। और नाही इस दिन मास, मछली, लहसुन, अंडा, प्याज नही खाना चाहिए। और नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना चाहिए।
▪️मौनी अमावस्या के दिन श्मशान या किसी सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और नाही इस दिन किसी का भी अपमान करना चाहिए और नाही मौनी अमावस्या के दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।