Maha Shivratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, धन-ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति, हर रोग से मिलेगा छुटकारा

Maha Shivratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शिव पुराण में बतलाया गया है कि जो लोग महाशिवरा‍त्रि की पूजा शाम के समय करते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसी मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि की शाम को भगवान शिव जी की पूजा करने के बाद कुछ विशेष उपाय करने से जीवन सुखमय होता है और जीवन से सभी प्रकार की बाधा दूर होती है। हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

लेकिन इसके अलावा प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। लेकिन जो भी मासिक शिवरात्रि फाल्गुन माह में पड़ती है तो उसका अलग ही महत्व होता है। इसीलिए इस पर्व को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्र के दिन भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि का व्रत रखने से और विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव जी प्रसन्न करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय आदि करते है जैसे –

Maha Shivratri Upay महाशिवरात्रि पर इन 5 उपायों को जरूर आजमाएं

▪️धार्मिक मान्यता है जो लोग अपनी इच्छा पूरा करना चाहते है वे लोग महाशिरात्रि व्रत के दिन अपनी किसी इच्छा को कागज पर लिखें जैसे- यदि सैलरी नहीं मिल रही है। या कोई रुका हुआ काम हो इसे लाल पेन से एक कागज पर लिख ले और उस कागज को मोड़ कर शिवरात्रि वाले दिन घर से बाहर जमीन में दबा दें। साथ ही उस जगह पर एक पौधा लगा देें और रोजाना पानी दें। ऐसा करने से आप का रुका हुआ सैलरी पुनः मिलने लगेगी।

इसे भी पढ़ो – Maha Shivratri 2025: फरवरी 2025 में महाशिवरात्रि कब है? जाने शिव पूजन और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

▪️यदि जो भी लोग महाशिरात्रि के दिन एक काली मिर्च और सात काली तिल्ली के दाने हथेली में रखकर मन से कामना करके शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

▪️यदि कोई भी लड़की मनचाहा वर पाना चाहती हैं तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। और इस ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से मनचाहा वर पाने की संभावना बढ़ जाती है।

▪️यदि आप वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद पति और पत्नी दोनों एक साथ मिलकर भगवान शिवजी को पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

▪️यदि आप किसी भी तरह की मनोकामना पूरी करना चाहते है तो महाशिरात्रि के दिन 1 काली मिर्च और 7 काला तिल हाथ मे लेकर अपनी मनोकामना की पूरी के लिए कामना करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करदे। ऐसा करने से भगवान शिवजी अति प्रसन्न होंगे और आप की सभी मनोकामना पूरी करेंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!