Dasha Mata Vrat 2025 Recipe: दशामाता का पर्व हर साल चैत्र मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत करने से व्रती की विपरीत परिस्थितियां अनुकल में रहती है। इस व्रत को सभी महिलाएं घर मे चल रहे बुरे समय को दूर करने के लिए करती है। और इस दिन व्रती महिलाएं दशामाता का डोरा लाकर नल दमयंती की व्रत कथा को भी सुनती है। और इसदिन महिलाएं अपने के मुख्य द्वारा पर हल्दी और कुमकुम के छापे लगती है।
इसे भी पढ़ो- Holika Dahan 2025: होली कब है 2025 में, जाने होलिका दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व
मान्यता है कि इस दशामाता माता की कथा सुनने से या फिर पड़ने से घर मे सुख समृद्धि आती है। और परिवार के सदस्यों की ग्रह दशा ठीक रहती है। इस साल 2025 में दशामाता का व्रत 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा। दशा माता माता पार्वती का ही स्वरूप मानी जाती है। इस दिन महिलाएं दशामाता का पूजा करके गले में एक खास पूजा का डोरा पहनती है। ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे। आईये जानते है दशा माता व्रत के दिन क्या करना चाहिए क्या नही करना चाहिए।
दशा माता का व्रत में क्या खाना चाहिए?
What should be eaten during Dasha Mata fast? दशामाता माता के व्रत में सभी व्रती महिलाये केवल एक ही बार एक प्रकार अन्न से सेंधा नमक से बनाया गया भोजन का सेवन करती है। दशा माता की पूजा पीपल के पेड़ के पेड़ के नीचे किया जाता है। और पीपल वृक्ष के चारो तरफ पूजा का डोरा लपेटती है। इसके साथ ही इस दिन घर की साफ सफाई के लिए झाड़ू भी खरीदने का भी विधान है। मान्यता है कि इस व्रत का उद्यापन नही किया जाता है बल्कि इस व्रत को जीवन पभार किया जाता है।