Akshay Amla Navami 2024: कब है अमला नवमी 2024 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करे क्या नही

अक्षय अमला नवमी का महत्व

Akshay Amla Navami 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जानते हैं। माना जाता है कि आंवला नवमी के दिन व्रत रखने के साथ आंवला के पेड़ की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। और इस दिन दान पुण्य का करने का भी विशेष महत्व होता है।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में विराजमान रहते हैं। इसलिए अक्षय नवमी के दिन विधिवत आंवला के पेड़ की पूजा करने के साथ इसकी छाया में बैठकर भोजन करना शुभ माना जाता है। और इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा करने के साथ 108 बार परिक्रमा करने से सभी कामनाएं पूर्ण होती है। और इसके साथ ही इस दिन व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है।

आईये जानते है साल 2024 में अक्षय आंवला नवमी कब है ? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करना चाहिए, क्या नही करना चाहिए।

अक्षय नवमी की पूजा विधि

Akshay Amla Navami 2024 Puja Vidhi: अक्षय अमला नवमी के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवित्र होकर स्नान करें और फिर पूजा करने का संकल्प लें। इसके बाद स्वच्छ मन से आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। इसके बाद आंवले पेड़ की धूप-दीप इत्यादि जलाकर पूजा करे। फिर आंवले के वृक्ष की जड़ों में दूध चढ़ाएं।इसके बाद आंवले की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें।

और पेड़ के नीचे बैठकर ही अक्षय नवमी की कथा सुनें या फिर पढ़े। इसके बाद आंवले की सात बार परिक्रमा करें और कपूर से आरती भी करें। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे भोजन आदि बनाकर किसी गरीबों को भोजन कराएं और स्वयं भी वहीं बैठकर भोजन करें। इस दिन ब्राह्मणी औरत को सुहाग का समान, खाने की चीज और पैसे का दान जरूर करें क्योंकि ये बेहद शुभ माना जाता है।

अक्षय आंवला नवमी पर क्या करे

Amla Navami 2024 Kya Karen: आंवला नवमी के दिन महिलाओं को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और किसी भी आंवले के पेड़ के पास जाकर उस स्थान पर साफ- सफाई करनी चाहिए। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में खड़े होकर जल और दूध चढ़ाना चाहिए। और पूजा आदि करने के बाद पेड़ के चारों ओर रुई लपेटकर परिक्रमा करनी चाहिए। और अंत में, आंवले पेड़ की आरती उतारें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि इस वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही वास होता है। आंवला नवमी के दिन आंवले का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दिन आंवले का पौधा लगाना बहुत शुभ ही माना जाता है। आंवला नवमी के दिन थोड़ी देर तक आंवले के वृक्ष के नीचे अवश्य बैठना चाहिए। क्योंकि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की वर्षा होती है।

आंवला नवमी के दिन आंवले का सेवन अवश्य करना चाहिए। आंवला नवमी के दिन अपने पूरे परिवार के साथ आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन पकाना और खाना चाहिए। आंवला नवमी के दिन पूरे परिवार सहित ऐसी जगह पर अवश्य जाना चाहिए। जहां पर ले जाएं जहां पर आंवले का वृक्ष लगा होना चाहिए। आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान अवश्य करें।

आंवला नवमी के दिन हो सके तो किसी निर्धन व्यक्ति को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन कराना चाहिए। और हो सके तो आंवला नवमी के दिन ब्राह्मण को दान अवश्य देना चाहिए क्योंकि इस दिन का दान अक्षय होता है। जो कभी भी समाप्त नही होता। आंवला नवमी के दिन तुलसी के पौधे को आंवला अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

अक्षय अमला नवमी 2024 शुभ मुहूर्त

Amla Navami 2024 Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में अक्षय आंवला नवमी 10 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।

पूजा करने का शुभ मुहूर्त है – 10 नवम्बर 2024 को सुबह 06:22 बजे लेकर दोपहर 11:50 रहेगा।
पूजा की कुल अवधि – 05 घण्टे 28 मिनट

नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 09 नवम्बर 2024 को रात्रि 10:45 मिनट पर
नवमी तिथि समाप्त समाप्त – 10 नवम्बर 2024 को रात्रि 09:01 मिनट पर

error: Content is protected !!