Balaram Jayanti 2024: कब है बलराम जयंती 2024 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करे क्या नही

बलराम जयंती के महत्व

Balaram Jayanti 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की षष्टी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को हलषष्ठी व्रत, ललही छट, हरछठ, हलछठ, पिन्नी छठ, या खमर छठ के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और उनकी कुशलता की कामना के लिए व्रत रखती हैं। और इस व्रत में दूध,घी,सूखे मेवे, लाल चावल आदि का सेवन किया जाता है। लेकिन इस दिन गाय का दूध व दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

आईये जानते साल 2024 में बलराम जयंती कब है? 24 या 25 अगस्त, जाने सही दिन व तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करना चाहिए क्या नही

बलराम जयंती पूजा विधि

Balaram Jayanti 2024 Puja Vidhi: बलराम जयंती के दिन सभी व्रती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके बाद घर या बाहर कहीं भी दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाती हैं। फिर भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा की पूजा करके। छठ माता की पूजा करती है। इस पूजा में महिलाएं घर में ही गोबर से तालाब बनाकर,उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं। और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना करती हैं। और हलषष्ठी व्रत की कथा सुनती हैं।

बलराम जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

Balaram Jayanti 2024 Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में बलराम जयंती 24 अगस्त दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

षष्ठी तिथि शुरू होगी : 24 अगस्त 2024 को सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर
षष्ठी तिथि खत्म होगी : 25 अगस्त 2024 को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!