Buddha Purnima 2025: कब है बुध पूर्णिमा 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करे क्या नही

Buddha Purnima 2025: हिन्दू पंचाग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख मास की पुर्णिमा तिथि के दिन बुध पुर्णिमा मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवा अवतार माना जाता है। इसलिए बुध पुर्णिमा के दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और भगवान चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।

आज बुध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। और आत्मबल में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसी मान्यता है कि बुध पुर्णिमा के दिन जो लोग जल से भरा कलश, और पकवान दान करते है। उन्हें गौ दान करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। बुध पुर्णिमा के दिन प्रात:काल में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें। फिर पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित करें।

आईये जानते है साल 2025 में बुध पूर्णिमा कब है ? 11 या 12 मई, जानिए सही दिन तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि महत्व, इस दिन क्या करे क्या नही

बुध पूर्णिमा 2025 पूजा विधि

Buddha Purnima 2025 Puja Vidhi: बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर सुबह स्नान करें। और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके बाद भगवान बुद्ध का ध्यान करें। और भगवान बुद्ध के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद भगवान बुद्ध को शहद अर्पित करे। फिर भगवान बुद्ध की सीख का अनुसरण करें। इसके बाद भगवान बुद्ध की आरती करके पूजा सम्पन्न करे।

बुध पूर्णिमा 2025 क्या करे क्या ना करे

Buddha Purnima 2025 Kya Karen Kya Nahi: बुध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद पानी से भरा एक मिट्टी का घड़ा दान करने से हजार गौदान करने के समान पूण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पिला वस्त्र, चप्पल, छतरी, अनाज, या फल आदि का दान करने से पितृ अति प्रसन्न होते है और अपना आशीर्वाद देते है।

यदि बुध पूर्णिमा के दिन शिवालय में जाकर भगवान शिव जी की पूजा करने के किसी भी सफेद वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए बुध पूर्णिमा के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति को अपने घर बुलाकर खीर का भोजन कराने और दान करने से लाभ मिलता है और घर परिवार में संपन्नता आदि है।

बुध पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन ना करे जैसे – मांस, मछली, अंडा, मदिरापान, लहसुन, प्याज आदि।

बुध पूर्णिमा 2025 पूजा शुभ मुहूर्त

Buddha Purnima 2025 Date Time Puja Shubh Muhurat: अब आप को बतादे की साल 2025 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 11 मई 2025 को रात 08 बजकर 01 मिनट पर

पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 मई 2025 को रात 10 बजकर 25 मिनट पर

error: Content is protected !!