चंपा षष्ठी का महत्व
Champa Shashti 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार चंपा षष्ठी प्रयेक वर्ष मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान शिव के अवतार खंडोबा या खंडेराव को समर्पित होता है। भगवान खंडोबा को किसानों, चरवाहों और शिकारियों का मुख्य देवता माना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों का प्रमुख त्यौहार है।
शास्त्रों में बताया गया है कि चंपा षष्ठी के दिन भगवान शिव की उपासना करने से अज्ञानतावश वश किये गए पापों से मुक्ति मिलती है। और धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति, मोक्ष की प्राप्ति होती है। व मनुष्य द्वारा पूर्व जन्म में किये गए पाप भी धुल जाते हैं। और जीवन में खुशियां आती है।
आईये जानते है साल 2024 में चंपा षष्ठि कब है? 6 या 07 दिसंबर, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन क्या करे क्या ना करे।
चंपा षष्ठी के दिन क्या करे क्या नही
Champa Shashthi 2024 Kya Karen Kya Nahi: चंपा षष्ठि दिन किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को भोजन आदि कराने के साथ-साथ, कंबल या गरम कपड़े दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
चंपा षष्ठि के दिन रात्रि में कटिया, चारपाई पर बल्कि भूमि पर शयन करना चाहिए। और हो सके तो चंपा षष्ठि के दिन तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
चंपा षष्ठि के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान कार्तिकेय को नीला वस्त्र जरूर अर्पित करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते है उनको मान सम्मान में बृद्धि होती है।
चंपा षष्ठी पूजा विधि
Champa Shashthi 2024 Puja Vidhi: चंपा षष्ठी के दिन व्रती प्रात:काल जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवित्र होकर स्नान आदि करके भगवान शिव जी की पूजा का संकल्प ले। इसके बाद भगवान शिव जी के खंडोबा स्वरूप की पूजा करें।
यदि आप चाहें तो इस दिन शिवलिंग का गंगाजल और गाय के दूध से जलाभिषेक कर सकते है। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, मदार, पुष्प, धतूरा, बैंगन, बाजरा, फल, सब्जियां, हल्दी आदि अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव जी की आरती करें। फिर पूजा समाप्त करे।
चंपा षष्ठी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
Champa Shashthi 2024 Date Time: अब आप को बतादे की वर्ष 2024 में चंपा षष्टि 07 दिसंबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
षष्ठी तिथि शुरू होगी : 06 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर
षष्ठी तिथि समाप्त होगी : 07 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर