Chhoti Diwali 2024: कब है छोटी दीवाली 2024 में, जाने पूजा मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

छोटी दीवाली का महत्व

Chhoti Diwali 2024: दीवाली का पर्व हिन्दू त्योहारों में एक है। छोटी दीवाली बड़ी दिवाली से एक दिन पहले हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जिसे नरक चतुर्दशी या रूप चतुर्दशी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए आज के दिन भगवान यमराज, भगवान श्रीकृष्ण, माता कालिका और भगवान हनुमानजी की पूजा जाती है।

धार्मिक मान्यता है छोटी दिवाली के दिन भगवान यमराज और शुक्र की पूजा अर्चना करने आयु में वृद्धि होती है और रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य से सम्बंधित तमाम समस्याएं भी दूर होती हैं। छोटी दीवाली के दिन गंगा में स्नान करने के बाद दीपदान अवश्य करना चाहिए।

आइए जानते है साल 2024 में छोटी दीवाली कब है? 30 या 31 अक्टूबर, जानिए दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय

छोटी दीवाली पूजा विधि

Chhoti Diwali 2024 Puja Vidhi: छोटी दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रिया करके तन मन को शुद्ध करले। और सूर्योदय से पहले शरीर पर तिल का तेल लगाकर उबटन से साफ करके स्नान करे। और स्नान करने के बाद भगवान विष्णु मंदिर या फिर कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन पूजन करे। इसके बाद यम के नाम दीप जलाये। और पूरे घर को दीपो से सजाए और अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले। और महिलाएं अपने घरों में सुख समृद्धि और खुशी का स्वागत करने के लिए सुंदर मिट्टी के दीपकों के साथ अपने पूरे घर को को प्रकाशित करे।

छोटी दिवाली के दिन क्या ना करे

▪️छोटी दिवाली के दिन घर में कुछ भी नया खरीदकर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से भयंकर वास्तु दोष लगता है।

▪️छोटी दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर जूते-चप्पल नही उतारना चाहिए। और नाही इस दिन तेल दान करना चाहिए।

▪️छोटी दीवाली के दिन भगवान यमराम की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन किसी भी जीव-जंतु को भूलकर भी नही मारना पीटना चाहिए।

▪️छोटी दिवाली के दिन दक्षिण की दिशा में गंदगी नही रखनी चाहिए ऐसा करने से भगवान यमराज और पितृ देव नाराज हो जाते है।

छोटी दीवाली के दिन क्या करे

▪️छोटी दीवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तिल का तेल लगाकर और और नीम की पत्ती पानी मे डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से नरक के भय से मुक्ति मिलती है।

▪️छोटी दिवाली के दिन पूरे घर को अच्छे साफ सफाई करके भगवान यमराज के नाम का दिया सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर जलाना चाहिए। ऐसा करने से से घर मे सुख शांति आती है।

▪️छोटी दिवाली के दिन घर को सुना नही छोड़ना चाहिए। क्यो की घर को सुना छोड़ने से घर के अंदर नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है।

▪️छोटी दीवाली के दिन मुख्य रूप से पांच दीये जलाने का रिवाज है। इनमें से एक दीया घर के पूजा पाठ वाले स्थान पर रखना चाहिए। और दूसरा रसोई घर में रखना चाहिए। और पानी पीने वाले स्थान पर रखना चाहिए। और चौथा पीपल या वट वृक्ष के पेड़ नीचे रखना चाहिए। और आखिर पांचवां दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए।

छोटी दीवाली 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

Chhoti Diwali 2024 Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में छोटी दीवाली 31अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त – 31 अक्टूबर 2024 को सुबह 05 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
अभ्यंग स्नान की अवधि – 01 घण्टा 13 मिनट

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ होगी – 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर
चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर

error: Content is protected !!