Dhanteras 2024: हिन्दू धर्म मे धनतेरस सभी त्योहारों में से एक है। धनतेरस पूरे भारत वर्ष में बड़ी ही धुभ धाम के साथ जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता भगवान यमराज और भगवान धनवन्तरि की पूजा करने का विशेष महत्व है। धनतेरस दीपावली से 2 दिन पहले मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। और मांता लक्ष्मी भी समुन्द्र मंथन के दौरान ही प्रकट हुए थी। इसलिए धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और मांता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोने, चांदी के बर्तन खरीदना, शंख खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है की धनतेरस के दिन शंख खरीदने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और घर में प्रवेश करती है।
आईये जानते है साल 2024 में धनतेरस पूजा कब मनाया जाएगा ? 29 या 30 अक्टूबर को, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या खरीदे क्या ना खरिदे।
धनतेरस 2024 पूजा विधि
Dhanteras 2024 Puja Vidhi: धनतेरस के दिन पूजा से पहले स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लें। और शाम के समय उत्तर दिशा में भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और मांता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। और पूजा करते समय कुबेर मंत्र का जाप जरूर करे। इसके बाद भगवान धन्वंतरि को गंध, अबीर, गुलाल, पुष्प, रोली, अक्षत आदि चढ़ाएं। और उनके मंत्रों का जाप करें। और उन्हें खीर का भोग लगाएं। और भगवान धन्वंतरि को श्रीफल व दक्षिणा चढ़ाएं। और पूजा के अंत में कपूर से आरती करें। फिर घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के लिए दीपक जलाएं और उनकी पूजा करे।
धनतेरस 2024 क्या करे क्या ना करे
Dhanteras 2024 Kya Kharide Kya Nahi: शास्त्रो के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, धनिया, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नमक जरूर खरीदना चाहिए। क्यों नमक खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि परिवार पर सदा बनी रहती है।
धनतेरस के दिन कोई भी एल्यूमिनियम से बनी चीज नही खरीदना चाहिए। और नाही धनतेरस के दिन कोई भी धारदार वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची, पिन, सूई आदि नही खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना असुभ माना जाता है और घर मे कंगाली आती है।
धनतेरस के दिन किसी भिखारी या गरीब या किसी ब्राम्हण को चीनी, बतासा, खीर, चावल, सफेद, कपड़ा या किसीभी प्रकार की सफेद वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए जो भी लोग धनतेरस के दिन दान पुण्य करते है उनको कभी भी धन की कमी नही होगी।
धनतेरस के दिन कारोबारी अपने पुराने खाते को बंद करके नये खाते की शुरुआत करते है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए और किसी भी मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
धनतेरस 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024 Date Time Puja Shubh Muhurat: अब आप को बतादे की साल 2024 में धनतेरस पूजा 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त : 29 अक्टूबर 2024 को शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा
पूजा की कुल अवधि होगी : 01 घंटे 39 मिनट
प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
वृषभ काल पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ होग : 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर
त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी : 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक