Ganesh Jayanti 2025: हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व बतलाया गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्थी के दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। और ऐसे तिल कुंड और माघ विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना है। गणेश जयंती का व्रत, उपाय करने से संकटों का अंत होता है। और मन के विकार दूर होता है और हर समस्या का समाधान होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लम्बी आयु के लिए उपवास रखती है।
मान्यता है कि इसी दिन गणेश तरंगे पहली बार धरती पर आई थीं। इसलिए जो भी व्यक्ति इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात मे बड़ी ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो अधिकांश जगहों पर गणेश जयंती भाद्रपद की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। आइये जानते है साल 2025 में गणेश जयंती कब है? 01 या 02 फरवरी और पूजा करने का शुभ मुहूर्त, और पूजा करने की विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय
गणेश जयंती पूजा विधि Ganesh Jayanti Puja Vidhi 2025
गणेश जयंती के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनें। फिर सूर्य निकलने पर जल चढ़ाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर घर के मंदिर की सफाई करें और पूजन सामग्री को एकत्रित करके पूजा की थाली में रख ले। पूजा सामग्री में पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि शामिल करें। फिर भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करे। और गणेश जी को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं।
यह भी पढ़े – Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि 2025 में, जाने सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय
फिर भगवान गणेश जी, भगवान शिव जी और माता पार्वती, नंदी बैल, भगवान कार्तिकेय सहित पूरे शिव परिवार की पूजा करे। और घी का दीपक और धूप जलाकर गणेश मंत्र, गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र या गणेश चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें। और पूजा के अंत मे विधिवत आरती करके भूल चूक के लिए क्षमा याचना करे।
गणेश जयंती व्रत के उपाय Ganesh Jayanti Upay
भगवान गणेश ज्ञान और बुद्धि के देवता माने जाने है। जो लोग भगवान गणेश की सच्चे तन-मन से इनकी पूजा अर्चना करते है तो इनकी कृपा से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। और व्यक्ति के जीवन मे आने वाली सभी प्रकार की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। ऐसे में गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करना चाहिए। और इस भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते है। ताकि भगवान गणेश जी सीघ्र प्रसन्न हो सके आईये जानते माघ गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को प्रसान करने के कुछ विशेष उपाय जैसे-
- गणेश जयंती के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी भी जरूरत मन्द व्यक्ति या फिर किसी ब्राह्मण को हरे रंग की वस्तु या अनाज आदि का दान करने से सभी कार्य सफलता मिलती है।
- गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए मूंग की दाल में चावल मिलाकर दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश जी को सिन्दूर अर्पित करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
- गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश जी को 21 दूर्वा और 21 लड्डूओ का भोग लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है।
- गणेश जयंती की पूजा करते समय थोड़ी सी हल्दी या हल्दी की एक गांठ पूजास्थल पर रखदे और पूजा समाप्त होने के बाद इसे धन के भंडार में रखे दे इससे आर्थिक लाभ होने लगता होता है।
गणेश जयंती 2025 शुभ मुहूर्त Magh Ganesh Jayanti 2025 Date Time Muhurat
माघ गणेश जयंती 2025 में 01 फरवरी दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त – 01 फरवरी 2025 को सुबह 11:38 से दोपहर 01:40 मिनट तक रहेगा।
अवधि – 02 घण्टे 02 मिनट
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय – सुबह 09:02 से रात 09:07 मिनट तक
वर्जित चंद्रदर्शन की अवधि – 12 घण्टे 05 मिनट
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 01 फरवरी 2025 को सुबह 11:38 मिनट पर
चतुर्थी तिथि समाप्त – 02 फरवरी 2025 को सुबह 09:14 मिनट पर