गंगा दशहरा का महत्व
Ganga Dussehra 2025: मित्रो हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन माता गंगा का पूजन करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मांता गंगा के नाम का सुमिरन और स्मरण करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में भक्तगण गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। और माता गंगा की पूजा आराधना करते हैं। साथ ही गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष उपाय भी किया जाता हैं।
इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग इस दिन माता गंगा में सच्चे शुद्ध मन से स्नान करके पूजा पाठ करते हैं तो उन सभी के ऊपर माता गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। और उन लोगों के वर्तमान और पिछले जन्म के पापों से छुटकारा भी मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा का दिन शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते है।
आइए जानते है साल 2025 में गंगा दशहरा कब है? 05 या 06 जून, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और गंगा दशहरा के दिन किये जाने वाले उपाय
गंगा दशहरा पूजा विधि –
Ganga Dussehra 2025 Puja Vidhi: मित्रो अब गंगा दशहरा के दिन माता गंगा की पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- अब आप को बतादे की गंगा दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी भी पवित्र गंगा नदी, तालाब, या पोखर आदि में स्नान आदि करले। और साफ शुद्ध वस्त्र पहन लें। फिर व्रत का संकल्प लें इसके बाद एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें। और शाम के समय पुनः गंगा तट पर जाकर माता गंगा की आरती करे। फिर माता गंगा का ध्यान करते हुए गंगा जी के मंत्र “ओम् श्री गंगे नमः” का जाप करें फिर माता गंगा का ध्यान करें।
- और फिर माता गंगा को फूल, दीया, सुपारी, फल और मिठाई आदि अर्पित करे। और माता गंगा से अपने जीवन की रक्षा के लिए अपने और अपने पूरे परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना करे। और पूजा समाप्त होने के बाद माता गंगा की आरती करे। और किसी भी जरूर मंद ब्राम्हणों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दे। और भोजन कराएं।
गंगा दशहरा के दिन करे ये खास उपाय
Ganga Dussehra 2025 Upay: मित्रो हिन्दू धर्म मे गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है इसलिए आज के दिन धन वृद्धि, कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए जैसे –
- धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि आप कर्ज में डूबे हुए है और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लेकर सूखा नारियल में लपेटकर भगवान शिव जी से प्रार्थना करें कि हे प्रभु देवो के देव महादेव हमारे घर में सुख, समृद्धि का वास हो और धन में वृद्धि का आगमन हो। इसके अलावा हमारे ऊपर जितना भी कर्ज है उससे जल्द ही मुक्ति मिले। इसके बाद उस नारियल को धागा सहित गंगा जी में प्रवाहित कर दें।
- इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए और नाकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए माता गंगा की गंगा दशहरा के दिन पूजा पाठ करें। फिर स्नान आदि करके शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद थोड़ा सा जल बचा लें और पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
- यदि आप अपने करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन प्रात उठकर गंगा नदी में स्नान करे और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें सिंदूर और अक्षत डालकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें। और अर्घ्य देते समय सूर्य के इस मंत्र ‘ ऊँ सूर्याय नम:’ मंत्र का उच्चारण करें। आप के कैरियर में जरूर तरक्की मिलेगी।
गंगा दशहरा 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त –
Ganga Dussehra 2025 Puja Shubh Muhurat: मित्रो अब गंगा दशहरा पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते जो इस प्रकार है।
- अब आप को बतादे की साल 2025 में गंगा दशहरा 05 जून दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
- ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि शुरू होगी – 04 जून 2025 को रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर और
ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि समाप्त होगी – 06 जून 2025 को सुबह 02 बजकर 20 मिनट पर