Grahan 2024 : मित्रो साल 2024 में कुल चार ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो पूर्णिमा तिथि या अमावस्या तिथि को घटित होता है। ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र की नजर से देखा जाय तो ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है। ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए।
यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो ग्रहण एक आकाशीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस अवस्था मे वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से ढक लेता है। इस अवस्था को सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पुर्णिमा के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाती है। इस अवस्था को चंद्रग्रहण लगना कहलाता है

लेकिन ग्रहण लगने के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
Grahan 2024: Surya Grahan 2024: शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना दोनों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण के समय पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए। साथ ही घर के मंदिर के गेट बंद या पर्दा डाल देना चाहिए। चंद्रग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
जितना संभव हो भगवान का जप करते रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से नहीं निकलना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाकू और कैंची के इस्तेमाल से बचना ताहिए। और पेड़ पौधों को नही छूना चाहिए।
पहला सूर्य ग्रहण 2024
1st Surya Grahan 8 April 2024: ज्योतिष अनुसार 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल दिन सोमवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत मे दिखाई नही देगा। इस कारण से यह सुतक काल भी मान्य नही होगा।
सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल की रात्रि 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट पर समाप्त होगा।
यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप, मैक्सिको, उतरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एंलैंड, आयरलैंड और पेसिपिक सागर में दिखाई देगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 2024
2nd Surya Grahan 2 October: ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर दिन बुधवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्यरात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त होगा।
साल का दूसरा सुर्य ग्रहण भी भारत मे दिखाई नही देगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नही होगा।
यह ग्रहण पोलिनेशिया, हवाई, मेक्सिको, दक्षिणी अमेरिका, अतलंटिका, जॉर्जिया, चिली, पेरू, अर्जेटीना, उरुग्वे, फिजी और ब्राजील, आदि जगहों पर दिखाई देगा।
पहला चंद्रग्रहण 2024
1st Grahan 2024: Surya Grahan 2024: ज्योतिष अनुसार 2024 में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च दिन सोमवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत मे नही दिखाई देगा। इसलिये यहां सूतक काल भी मान्य नहो होगा।
चंद्रग्रहण प्रातः काल 10:24 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03:01 मिनट पर समाप्त होगा।
यह ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ़्रांस, हालैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, उतरी दक्षिणी अमेरिका,जापान, रूस आस्ट्रेलिया, अफ्रीका आदि जगहों पर दिखाई देगा।
दूसरा चंद्रग्रहण 2024
2nd Chandra Grahan 18 September 2024: ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर दिन बुधवार को लगेगा। दूसरा चंद्रग्रहण प्रातःकाल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट पर समाप्त होगा।
साल का दूसरा चंद्रग्रहण भी भारत मे दिखाई नही देगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नही होगा।
यह ग्रहण अतलंटिका, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, पोलिनेशिया, मेडिगास्कर, सोमालिया, सऊदी अरब, कनाडा, पेसिफिक, हिन्द और अतलंटिका महासागर में दिखाई देगा।