Grahan 2025: Grahan List 2025, साल 2025 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेगे, क्या भारत मे दिखाई देंगे

Grahan 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो पूर्णिमा तिथि या अमावस्या तिथि को घटित होता है। ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र की नजर से देखा जाय तो ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है। ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए।

यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो ग्रहण एक आकाशीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस अवस्था मे वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से ढक लेता है। इस अवस्था को सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पुर्णिमा के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाती है। इस अवस्था को चंद्रग्रहण लगना कहलाता है।

आइये जानते साल 2025 सूर्य ग्रहण और चन्द्रग्रहण कब कब लगेगा। और यह ग्रहण किस-किस जगहों पर दिखाई देगा, और यह ग्रहण भारत मे दिखाई देगा कि नही जानिए सही दिन व तारीख

इसे भी पढ़ो – Vaikuntha Chaturdashi 2025: बैकुंठ चतुर्दशी कब है? जानें सही डेट, शुभ योग और धार्मिक महत्व

ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए क्या नही What should we do and what should we not do during eclipse

Grahan 2025: शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना दोनों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण के समय पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए। साथ ही घर के मंदिर के गेट बंद या पर्दा डाल देना चाहिए। चंद्रग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।

जितना संभव हो भगवान का जप करते रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से नहीं निकलना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाकू और कैंची के इस्तेमाल से बचना ताहिए। और पेड़ पौधों को नही छूना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसका मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हर साल व्रत त्योहारों की तरह ही ग्रहण भी पड़ते है। जिनके बारे में जानने की उत्सुकता लोगो के मन में हमेशा बनी रहती है। इसलिए साल में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तिथियां हर कोई जानना चाहता है। इसलिए आईये जानते है साल 2025 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे जिसमे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में आईये जानते है साल 2025 में लगने वाले चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण की सम्पूर्ण तिथि व समय और यह ग्रहण किस किस जगहों पर दिखाई देगा

पहला सूर्य ग्रहण 2025 First Solar Eclipse 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 शनिवार को लगेगा। और यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 02:20 मिनट पर लगना शुरू होगा और शाम 06:13 मिनट पर समाप्त होगा। और यह ये ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और रूस में दिखाई देगा। और भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ो – Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा 2025 में, 11 या 12 फरवरी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

दूसय सूर्य ग्रहण 2025 Second Solar Eclipse 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को लगेगा। और यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा और यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नही देगा। बल्कि यह ग्रहण अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, और ऑस्ट्रेलिया में मुख्य रूप से दिखाई देगा।

पहला चद्र ग्रहण 2025 First lunar eclipse 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को लगेगा। जो खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो कनाडा, अमेरिका, और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में दिखाई देगा। जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नही देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2025 Second Lunar Eclipse 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 07 सितंबर दिन रविवार को लगेगा। जो कि पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और यह चन्द्रग्रहण पितृपक्ष में लगेगा। जो कि यह ग्रहण पूर्वी गोलार्द्ध के हिस्सों में दिखाई देगा। जैसे पूर्वी अफ्रीका, पूर्वी यूरोप, पूर्वी इंडोनेशिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ो – Chaitra Amavasya 2025: 2025 Chaitra Amavasya Kab Hai, जाने पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Leave a Comment

error: Content is protected !!