गुरुनानक जयंती के महत्व
Guru Nanak Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जी की जयंती मनाई जाती है। गुरुनानक जी सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक थे। गुरुनानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनकी बताई गई सीख पर चलते है। इसलिए आज के दिन सिख समुदाय के लोग बड़े हर्सोल्लास, श्रद्धा, के साथ गुरुनानक जयंती मनाते है। और सभी लोग एक साथ एकत्रित होकर जुलूस निकालते है। और शांति प्रेम का संदेश फैलाते है।
सिख परंपराओं के अनुसार गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे का लंबा पाठ किया जाता है। जिसे अखंड पाठ के रूप में भी जाना जाता है। जो त्योहार से दो दिन पहले शुरू होता है। और गुरु पूरब के दिन यानी सुबह के समय समाप्त होता है। और फिर भक्तों द्वारा एक जुलूस निकाला जाता है। जिसे नगर कीर्तन के नाम से भी जाना जाता है। गुरुनानक देव का जन्म सन 1469 ईसवी में ननकाना साहिब में हुआ था। इनके पिता का नाम कल्याणचंद उर्फ मेहता कालू जी था। और इनकी माता का नाम तृप्ता देवी था। और इसकी एक बहन थी जिसका नाम नानकी था।
आईये जानते है साल 2024 में गुरूनानक जयंती कब है ? 15 या 16 नवम्बर, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संक्षिप्त जीवन परिचय
गुरूनानक जयंती पूजा विधि
Guru Nanak Jayanti 2024 Puja Vidhi: कार्तिक पुर्णिमा के दिन ही सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी का जन्म हुआ था इसलिए सिख धर्म को चाहने वाले लोग सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म करके स्नान आदि करके साफ या नये कपड़े पहनकर गुरुद्वारे में जाकर पूजा पाठ करके गुरूनानक देव जी द्वारा बतलाये गए वचन को सुनने है। और धर्म के पथ पर चलने का प्रण लेते है। और शाम अपनी श्रद्धा के अनुसार भोजन आदि कराते है।
गुरूनानक जयंती 2024 शुभ मुहूर्त
Guru Nanak Jayanti 2024 Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में गुरुनानक जयंती 15 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
कार्तिक पूर्णिमा प्रारंभ होगी : 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर
कार्तिक पूर्णिमा समाप्त होगी : 16 नवंबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर