Guru Nanak Jayanti 2025: कब है गुरुनानक जयंती 2025 में, और क्यो मनाई जाती है ? जानिए सही तिथि, पूजा विधि व महत्व

Guru Nanak Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक देव जी का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन गुरुनानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा यह पर्व गुरुपर्व या प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। धर्म ग्रन्थों की माने तो गुरुनानक देव जी सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक थे। गुरुनानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनकी बताई गई सीख पर चलते है। इसलिए आज के दिन सिख समुदाय के लोग बड़े हर्सोल्लास, श्रद्धा, के साथ गुरुनानक जयंती मनाते है। और सभी लोग एक साथ एकत्रित होकर जुलूस निकालते है। और शांति प्रेम का संदेश फैलाते है।

सिख परंपराओं के अनुसार गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे का लंबा पाठ किया जाता है। जिसे अखंड पाठ के रूप में भी जाना जाता है। जो त्योहार से दो दिन पहले शुरू होता है। और गुरु पूरब के दिन यानी सुबह के समय समाप्त होता है। और फिर भक्तों द्वारा एक जुलूस निकाला जाता है। जिसे नगर कीर्तन के नाम से भी जाना जाता है। गुरुनानक देव का जन्म सन 1469 ईसवी में ननकाना साहिब में हुआ था। इनके पिता का नाम कल्याणचंद उर्फ मेहता कालू जी था। और इनकी माता का नाम तृप्ता देवी था। और इसकी एक बहन थी जिसका नाम नानकी था।

इसे भी पढ़ो – Diwali पर किस दिन खरीदे झाड़ू ? दीवाली के दिन झाड़ू क्यो खरीदा जाता है? जानिए झाड़ू से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

आईये जानते है साल 2025 में गुरूनानक जयंती कब है ? 04 या 05 नवम्बर, जानिए पूजा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इनका संक्षिप्त जीवन परिचय –

गुरूनानक जयंती पूजा विधि Guru Nanak Jayanti 2024 Puja Vidhi

कार्तिक पुर्णिमा के दिन ही सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी का जन्म हुआ था इसलिए सिख धर्म को चाहने वाले लोग सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म करके स्नान आदि करके साफ या नये कपड़े पहनकर गुरुद्वारे में जाकर पूजा पाठ करते है। और मंदिर में अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ दान-दक्षिणा देते है। और गुरूनानक देव जी द्वारा बतलाये गए वचन को सुनने है। और धर्म के पथ पर चलने का प्रण लेते है। और शाम को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोजन आदि कराते है।

यह भी पढ़े – वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 2025 में कब है? जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

गुरूनानक जयंती शुभ मुहूर्त Guru Nanak Jayanti 2025 Date Time

आइये जानते है साल 2025 में गुरुनानक देव जयंती 05 नवम्बर दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 04 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 30 मिनट पर
पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 05 नवंबर 2025 को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर

इसे भी पढ़ो – Mangala Gauri Vrat 2025: मंगला गौरी व्रत कब है 2025, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उद्यापन

Leave a Comment

error: Content is protected !!