Hariyali Amavasya 2024: कब है हरियाली अमावस्या 2024, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व उपाय

हरियाली अमावस्या का महत्व

Hariyali Amavasya 2024: मित्रो सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म मे हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व बतलाया गया है। हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव माता का पूजन करने से समस्त कष्ट दूर होते है। सावन महीने में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करती है।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन पेड़- पौधों की पूजा जरूर करनी चाहिए। पेड़- पौधों की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। और इस दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है।

यदि आप किसी कारण वश नदी तालाब या पोखर में स्नान करने में असमर्थ है तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर, मांता गंगा का ध्यान करके स्नान कर सकते हैं।

आईये जानते है साल 2024 में हरियाली अमावस्या कब है ? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय

हरियाली अमावस्या उपाय

Hatiyali Amavasya 2024 upay: मित्रो श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व होता है। क्योकि श्रावण के महीने में चारो तरफ हरियाली हो हरियाली दिखाई पड़ती है।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन इन 5 उपाय में से किसी भी 1 उपाय को करने से भगवान शिव माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन किसी भी योग्य ब्राह्मण अथवा किसी गरीब ब्यक्ति को अपने घर बुलाकर भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से संकट दूर होता है। और सुख समृद्धि बढ़ती है।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन किसी नदी के किनारे जाकर पूर्वजो के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जरूर करना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के किसी भी नदी या तालाब के पास जाकर आटे से बनी गोली मछली को जरूर खिलाना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर मे लक्ष्मी का वास होता है। और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है

हरियाली अमावस्या के दिन किसी भी नदी में काले तिल प्रवाहित जरूर करना चाहिए।

और हरियाली अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए।

हरियाली अमावस्या के दिन पौधा जरूर लगाना चाहिए ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ पौधे लगाने से ग्रह नक्षत्र और पित्र दोष शांत होते है।

हरियाली अमावस्या पूजा विधि

Hariyali Amavasya 2024 Puja Vidhi: मित्रो अब हरियाली अमावस्या के दिन पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

हरियाली अमावस्या के दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवित्र होकर स्नान आदि करले। इसके बाद व्रत का संकल्प ले करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें। और इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और दान करना चाहिए।

इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें।

हरियाली अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

Hariyali Amavasya 2024 Date Time: मित्रो अब आप को बतादे की वर्ष 2024 में हरियाली अमावस्या 04 अगस्त 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी।

अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर

अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 04 अगस्त 2024 को शाम 04 बजकर 42 मिनट पर

error: Content is protected !!