होली भाई का महत्व
Holi Bhai Dooj 2025: मित्रो हिन्दू धर्म मे होली भाई दूज का विशेष महत्व होता है। भाई दूज का पर्व हिन्दू धर्म मे मनाये जाने वाला प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व साल में दो मनाया जाता है। एक चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दितीया तिथि को और दूसरा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जिसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना है।
ऐसी मान्यता है कि होली भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन से तिलक लगाकर भाई की दीर्घायु के लिए उनकी लंवी आयु के लिए और उनकी सुख समृद्दि की कामना के लिए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान यमराज की पूजा करती है। हिंदी कैलेण्डर के अनुसार होली भाई दूज का पर्व हर साल चैत्र माह के फाल्गुन प़र्णिमा की रात में होलिका दहन, और रंग वाली होली खेलने के बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई बहन के अथाह प्यार का प्रतीक माना जाता है।
आईये जानते है साल 2025 में होली भाई दूज कब हैं ? 15 या 16 मार्च को जाने सही दिन तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष कार्यों के बारे में जानेगे।
भाई दूज तिलक व पुजा विधि
Holi Bhai Dooj 2025 Tilak Vidhi: मित्रो अब पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- भाई दूज के दिन भाई-बहिन दोनों को प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहन ले।
- इसके बाद बहने भाई की पूजा के लिए पूजा की थाली सजाये।
- जैसे पूजा की थाली में कुमकुम, चंदन, फल-फूल, मिठाई, सुपारी और नारियल रखे।
- इसके बाद बहन-भाई को उत्तर या पश्चिम की दिशा में मुख करके बैठ जाए।
- इससे पहले भगवान गणेश जी फिर भगवान विष्णु की पूजा करें।
- इसके बाद शुभ मुहर्त में बहन भाई को चौक पर
बिठाकर उनका रोली चावल से तिलक करे। - तिलक करने के बाद भाई को पान, सुपारी, बताशे, फूल, और नारियल भाई को देकर समस्त देवी-देवता से उसकी सुख, संमृद्धि की कामना करती है।
- इसके बदले में भाई बहन को गिप्ट स्वरूप कुछ उपहार भेट स्वरूप में देते है। और उनकी आजीवन रक्षा का वचन देते है।
भाई दूज के दिन जरूर करे ये काम
Bhai Dooj 2025 Upay: मित्रो होली भाईदूज का पर्व भाई बहन का एक पवित्र त्यौहार होता है। जिसे होली भाई दूज के नाम से जाना जाता है। होली भाई दूज के दिन भगवान यमराज की पूजा की जाती है। इसलिए होली भाई दूज के दिन भगवान यमराज को प्रसन्न करने में लिए बहने कुछ उपाय करती है जैसे –
- धार्मिक मान्यता है कि होली भाईदूज के दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर जाते है। और बहन के हाथों से बना हुआ भोजन ग्रहण करते है।
- इसलिये आज के दिन यम पूजा के साथ साथ यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा करना शुभ माना जाता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली भाईदूज पर भाई बहन दोनों को भगवान विष्णु और भगवान गणेश जी की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली भाई दूज दिन भाई प्रातः काल चन्द्रमा का दर्शन करें. इसके बाद यमुना के जल से स्नान करें।
- होली भाई दूज के दिन बहने भाईयो को मोतीचूर के लड्डू और पान आदि खिलाती है।
होली भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त
Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: मित्रो अब पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- साल 2025 में होली भाईदूज 16 मार्च दिन रविवार को मनाया जाएगा।
- कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 15 मार्च 2025 को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर
- कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 16 मार्च 2025 को सायंकाल 04:58 मिनट पर।
- भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त है – प्रातःकाल 11 बजकर 45 मिनट से लेकर सायंकाल 04 बजकर 58 मिनट तक।