Holika Dahan 2025 Puja Vidhi: होली रंगों का त्योहार है यह त्योहार सर्दियों के अंत और वसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाता है। होली हिंदुओ का प्रमुख त्योहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली का पर्व खुशी, एकता, और जीवन के आने वाली बुराइयों को समाप्त करने का प्रतीक माना जाता है। होली प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुल्क पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात में होलिका दहन किया जाता है। साल 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि गुरुवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट से शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
इसे भी पढ़ो- Holi 2025: Holi 2025 Date And Time, 2025 में होली कब है, जनये सही दिन तारीख
होलिका दहन पूजा विधि
holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन करने से पहले स्नान आदि करने के बाद जिस स्थान पर होलिका बनाई गई है उस स्थान पर जाकर उत्तर अथवा पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। इसके बाद पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका व भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा बनाएं। और पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, पांच से सात तरह के अनाज व एक लोटे में पानी रख लें। इसके बाद सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से होलिका की पूजा करें और मिठाइयां व फल चढ़ाएं। इसके अलावा भगवान नृसिंह की भी पूजा करें। होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद घी ,अगरबत्ती जलाकर होलिका में अग्नि लगाए।