Kumbh Sankranti 2025: कब है कुंभ संक्रांति 2025 में, जाने सही तिथि, पूजा विधि और नियम

Kumbh Sankranti 2025: हिन्दू धर्म मे जिस तरह पौष मास में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है ठीक उसी प्रकार माघ मास में भी कुम्भ संक्रांति का विशेष महत्व बतलाया गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते है तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। ठीक उसी प्रकार जिस दिन भगवान सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करते है उस दिन कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि कुंभ संक्रांति के दिन से ही मौसम परिवर्तन होने लगता है। ऐसी मान्यता है कि कुंभ संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है।

इसे भी पढ़ो- Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा 2025 में, 11 या 12 फरवरी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

धार्मिक मान्यता है कुंभ संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव की पूरे विधि विधान के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। और साथ ही सभी प्रकार के मानसिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। और जो भी लोग कुंभ संक्रांति के दिन स्नान दान करते है उसे अमोघ फल की प्राप्ति होती है। आइये जानते है फरवरी 2025 में माघ कुम्भ संक्रांति कब मनाई जाएगी 12 या 13 फरवरी? जानिए स्नान दान करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय

कुंभ संक्रांति 2025 स्नान दान का शुभ मुहूर्त Kumbh Sankranti 2025 Snan Date Time

पंचांग के अनुसार साल 2025 में सूर्यदेव 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार की रात्रि 10 बजकर 03 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए कुंभ संक्रांति 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। पुण्य काल का शुभ मुहूर्त है शाम 04 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। और महा पुण्य काल की कुल अवधि है 05 घंटे 43 मिनट

कुंभ संक्रांति पूजा विधि Kumbh Sankranti Puja Vidhi 2025

कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवित्र होकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान कर अगर नदी जाना सम्भव नहीं है तो घर पर ही नहाने के पानी मे गंगा जल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद जल में गंगाजल और तिल मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करें। इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। और सूर्य चालीसा का पाठ करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति या किसी भी गरीब ब्राम्हण को दान-दक्षिणा देना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!