Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि 2025 में, जाने सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय

Mahashivratri 2025: हिन्दू धर्म मे महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजा अर्चना की जाती है। यह दिन भगवान शिव जी का अति प्रिय दिन है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। इसलिए आज के दिन महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है और भगवान शिव की पूजा अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। और भगवान शिव जी की कृपा उसके ऊपर सदा बनी रहती है। और उसे नरक के भय से मुक्ति मिलती है।

महाशिवरात्रि के दिन शिव-भक्त मंदिरों जाकर शिवलिंग पर बेल-पत्र धतूरा, दूध, गंगाजल, फल और फूल आदि चढ़ाकर पूजा करते है। और भजन कीर्तन करते हुए रात्रि-जागरण करते हैं। आइए जानते है साल 2025 में महाशिवरात्रि कब है ? 26 या 27 फरवरी, जाने सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाला उपाय –

इसे भी पढ़ो – Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा 2025 में, 11 या 12 फरवरी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

महाशिवरात्रि पूजा विधि Maha Shivratri 2025 Puja Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रिया करके स्नान आदि करके साफ व शुद्ध वस्त्र पहनकर शिवरात्रि व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मिट्टी के लोटे में जल भरकर, उसमे दूध, बेलपत्र, आक-धतूरे का फूल, धतूरे का फल, हरा जौ की बाली, चावल, बेर, गन्ना आदि डालकर ‘शिवलिंग’ पर चढ़ाना चाहिए।

अगर आप के आस-पास कोई शिव मंदिर नहीं है, तो घर में ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उनका पूजन करना चाहिए। और शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप इस दिन करना चाहिए। और महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण करते हुऐ भजन भाव करते रहना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर करे यह खास उपाय Shivratri Vrat Upay

हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव जी का पूजा अर्चना करने का विशेष दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन जो भी लोग भगवान शिवजी को प्रसन्न करके अपनी सभी प्रकार की मनोकामना पूरी करना चाहते है वो लोग यह विशेष उपाय जरूर करे जैसे –

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन जो लोग अपने घर मे पारद पत्थर का शिवलिंग स्थापित करते है। और प्रतिदिन नियम पूर्वक भगवान शिवजी का पूजन करते है। तो उनके घर मे आमदनी के योग बनते है।
  • महाशिवरात्रि के दिन रात में शिव मंदिर में जाकर फल, फूल, जल, और वेलपत्र आदि अर्पित करके घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बनते है। और कारोबार में रोजाना तरक्की होती है।

इसे भी पढ़े – Ram Navami 2025: राम नवमी कब है ? जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

  • ऐसी मान्यता है कि यदि महाशिवरात्रि के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति, या गरीब ब्राम्हण को भोजन कराकर अन्न का दान करते है। तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
  • यदि आप महाशिवरात्रि के दिन पारद के पत्थर का शिवलिंग लेकर आये और घर के पूजा स्थल पर रखकर रोजाना इसकी पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है। और घर मे सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। और उस घर पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
  • यदि महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन मे खुशियां चाहती है तो महाशिवरात्रि के दिन किसी भी सुहागिन महिला को लाल चूड़ी, लाल साड़ी, कुमकुम आदि सभी सुहाग की सामग्री देने से जीवन में चल रही सारी समस्याएं दूर होती है। और पति की दिर्घायु होती है। और जीवन मे मधुरता बनी रहती है।
  • ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग महाशिवरात्रि के दिन बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं। तो उनके पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। और उनका पूरा जीवन सुख-सुविधाओ से भरा रहता है।

महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त Shivratri 2025 Date Time

अब आप को बतादे की वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर
चतुर्दशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर

निशीथ काल में पूजा का शुभ मुहूर्त है – 26 फरवरी 2025 को रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
पूजा की कुल अवधि होगी – केवल 50 मिनट

महाशिवरात्री व्रत पारणा करने का शुभ मुहूर्त – 27 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

इसे भी पढ़ो – Magha Amavasya 2025: कब है माघ अमावस्या 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Leave a Comment

error: Content is protected !!