Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ये 6 फूल जरूर चढ़ाए आप की सभी मनोकामना पूरी होगी

MahaShivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। क्योकि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना करने का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। क्योकि यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार साल 2025 में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार दिन को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिवजी का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

भगवान शिव जी प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते है। आप को बतादे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिये अलग-अलग फूल अर्पित करने से हर कार्य क्षेत्र में सीघ्र सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी को कौन-कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को 6 प्रकार के फूल अवश्य चढ़ाएं

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कुछ विशेष फूलों को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ो- Maha Shivaratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि पर करे ये खास उपाय, धन ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति, हर रोज से मिलेगा छुटकारा

मदार के फूल

शास्त्रो के अनुसार भगवान शिव को वेलपत्र, भांग-धतूरा बहुत प्रिय है। लेकिन इसके अलावा भगवान शिव जी को मदार का पुष्प मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को मदार या आक का फूल चढ़ाने से धरती लोक से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव जीवन के सभी कष्ट हर लेते है।

अलसी के फूल

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी को अलसी का फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इस फूल को शिव जी को चढ़ाने से विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती हैं। और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

आंकड़े का फूल

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी को आंकड़े का फूल अर्पित करने से सभी प्रकार के रोग, दोष दूर होता है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते है।

चमेली का फूल

महाशिवरात्रि के दिन चमेली का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए क्यो की चमेली के फूल भगवान शिव जी अति प्रिय है। इस लिए शिवरात्रि के दिन चमेली का फूल अर्पित करने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है। और दांपत्य जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं खत्म होती है।

पारिजात के फूल

पारिजात का फूल भगवान शिव जी के सभी पसनन्दीदा फूलो में एक माना जाता है क्योकी यह सभी खूबसूरत फूलो में से एक माना जाता है। क्योकी यह फूल भगवान श्री कृष्ण जी ने देवी सत्यभामा के जिद करने पर स्वर्ग से धरती पर लाये थे। इसलिए यह फूल शिवजी को प्रसन्न करने के अर्पित करना चाहिए।

शमी के फूल

महाशिवरात्रि के भगवान शिवजी की पूजा करते समय उन्हें शमी के फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। क्योकि शमी का फूल भगवान शिव जी को अति प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को अर्पित करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। और साथ ही भगवान शनि देव की कृपा भी बनी रहती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!