Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी कब है 2024 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व नियम

मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व

Mohini Ekadashi 2024: मित्रो हिन्दू पंचांग के अनुसार वैसाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने असुरो से अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी का रूप धारण किया था। इसलिए मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मोहिनी रूप की पूजा अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से साधको की कई वर्षों की तपस्या का पुण्य फल प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। और कई जन्मों के पापो से मुक्ति मिलती हैं। ऐसी मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से हजार गायो का दान करने जितना फल की प्राप्ति होती है।

आइये जानते है साल 2024 में मोहिनी एकादशी कब है? जाने सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय

मोहिनी एकादशी पूजा विधि

Mohini Ekadashi 2024 Puja Vidhi: मित्रो अब मोहिनी एकादशी व्रत पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। फिर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद अच्छे से मंदिर की साफ-सफाई करके भगवान के विष्णु के समकक्ष घी का दीपक जलाये इसके बाद भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को चन्दन, अक्षत, फल-फूल, नारियल और मेवे आदि अर्पित करे।
  • और आज के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा में तुलसी के पत्ते जरू रखें क्योकि तुलसी भगवान विष्णु जी को बहुत प्रिय है। फिर पूजा के अंत मे भगवान विष्णु मंत्रो का जाप करे इसके बाद व्रत कथा पढ़े या सुने और अंत में भगवान विष्णु जी की आरती करके पूजा समाप्त करे।

मोहिनी एकादशी व्रत नियम व उपाय

Mohini Ekadashi 2024 Upay: मित्रो मोहिनी एकादशी व्रत के कुछ नियम होते है जिनक पालन करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

  • आप को बतादे की मोहिनी एकादशी के दिन पशु पक्षियों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। और मोहिनी एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन करना नही करना चाहिए।
  • और इस एकादशी के व्रत में चावल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। और मोहिनी एकादशी व्रत के दिन लहसुन, प्याज और मसूर की दाल का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • और मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तिया भी नहीं तोड़नी चाहिए और ना ही तुलसी में जल देना चाहिए।
  • और मोहिनी एकादशी व्रत के दिन किसी भी व्यक्ति को देर तक नहीं सोना चाहिए और सूर्य उदय होने से पहले उठकर स्नान आदि करके भगवान विष्णु को जल अर्पित चाहिए।
  • और मोहिनी एकादशी व्रत के दिन व्यक्ति को गंदे या बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. बल्कि इस दिन साफ स्वच्छ कपड़े पहने चाहिए।

मोहिनी एकादशी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi 2024 Puja Shubh Muhurat: मित्रो अब पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।

  • तो आप को बतादे की साल 2024 में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मईं दिन रविवार को रखा जायेगा।
  • एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 18 मईं 2024 को प्रातःकाल 11 बजकर 22 मिनट पर
    और एकादशी तिथि समाप्त होगी – 19 मईं 2024 को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर
  • मोहिनी एकादशी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त है- प्रातःकाल 07 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट तक रहेगा।
  • द्वादशी तिथि समाप्त होगी दोपहर 03 बजकर 58 मिनट पर
  • मोहिनी एकादशी व्रत पारण का समय एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है
  • साल 2024 में मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 19 मईं 2024 को प्रातःकाल 05.28 मिनट से प्रातःकाल 08.12 मिनट तक किया जायेगा।
error: Content is protected !!