Mother’s Day 2025: कब है मदर्स डे 2025 में, जाने सही डेट और मदर्स डे क्यो मनाया जाता है

Mother’s Day 2025: हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को पूरे दुनिया भर में मदर डे मनाया जाता है। इसे मातृ दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन खासतौर से सभी माताओं को समर्पित होता है। वैसे तो माताओं के प्रति प्यार और सम्मान हर पल ही मन में होता है। लेकिन इस एक दिन उसे जताकर माताओं को खास महसूस कराया जाता है। इस दिन मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करके उनके अथाह प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया जाता है। यह दिन जितना खास होता है। उतना ही रोचक भी होता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत भी अलग-अलग देशों की अलग-अलग कहानी है।

कहते हैं कि दुनिया में सबसे खूबसूरत और प्यारा रिश्ता कोई है तो वह मां और बच्चे का रिश्ता होता हैं। यह एक ऐसा अटूट रिश्ता होता हैं जो बिना किसी शर्त और स्वार्थ के जिया जाता है। माता के त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ो – World Environment Day 2025: कब है विश्व पर्यावरण दिवस 2025 में, जाने सही तिथि व महत्व

आइये जानते है साल 2025 में मदर्स डे कब है। और क्यों मनाया जाता है। और इसे मनाने का महत्व क्या है?

मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ? Why is Mother’s Day celebrated?

मदर्स डे मां के त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज के दी सभी लोग अपनी मां को सम्मान देते हेै और अपने प्रेम को अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित करता है बहुत से लोग इस दिन मां को स्पेशल फील करवाने के लिए स्पेशल गिफ्ट भी देते है और धार्मिक स्थलों पर ले जाते है।

मदर्स डे की सुरुआत कब हुई थी when did mother’s day start

मदर्स डे मनाने की सुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। मदर्स डे मनाने की परम्परा करीब 111 साल से चली आ रही है। कहा जाता है कि मदर्स डे की एना जार्विस ने की थी। ऐसी मान्यता है कि उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया। मां के इस समर्पण और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। कहते है की भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने मां को बनाया है। मातृत्व को सलाम करने समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाने और मातृ शक्ति के रूप में इस दिन को याद किया जाता है।

इसे भी पढ़ो – Friendship Day 2025: कब है फ्रेंडशिप डे 2025 में, जाने सही तिथि, महत्व और फ्रेंडशिप डे क्यो मनाया जाता है?

मदर्स डे 2025 में कब है ? Mother’s Day 2025 Date

मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को Mothers Day मनाया जाता है। इस साल 2025 में मदर्स डे 11 मई दिन रविवार को मनाया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!