Nag Panchami 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नागों की पूजा करने से अपार धन, की प्राप्ती होती है। और मनवांछित फल एवं शक्ति की प्राप्ति होती है। क्योकि श्रावण का महीना भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसलिए नाग पंचमी के दीन भगवान भोलेनाथ के साथ भगवान नाग देव की भी पूजा की जाती है।
ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन मे आने वाली सभी बधाये दूर होती है। और जिस किसी की जन्म कुंडली मे काल सर्प दोष है। वो लोग नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करके काल सर्प दोष से मुक्ति पा सकते है। हिंदू धर्म में नाग पंचमी के पर्व को विशेष माना गया है. इस दिन नाग देवता की विधि पूर्वक पूजा करने से सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है. भय से मुक्ति मिलती है।
आइये जानते है साल 2025 में नाग पंचमी कब है 28 या 29 जुलाई, जानिए सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, इस दिन किये जाने वाले उपाय –
नाग पंचमी 2025 पूजा विधि
Nag Panchami 2025 Puja Vidhi: नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय होने से पहले घर की साफ सफाई करके स्नान आदि से निवृत्त हो लें। इसके बाद घर के दरवाजे पर या पूजास्थल पर गाय के गोबर या पवित्र मिट्टी से नाग बनाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर नाग पंचमी के दिन नाग देवता का आह्वान करके उनको मन ही मन आमंत्रित करें। और बनाए गए नाग देवता की प्रतिमा पर जल, फूल, माला और चंदन का अर्घ्य दें। अगर आप के घरके पास कोई नाग मंदिर नही है तो शिव मंदिर में जाकर पूजा कर सकते है।
नाग पंचमी 2025 करे ये उपाय
Nag Panchami 2025 Upay: शास्त्रो के अनुसार यदि जो लोग नाग पंचमी के दीन गाय के कच्चे दूध में 5 पीली कौड़ियों को भिगोने के बाद गंगाजल से अच्छे से साफ करके धन के स्थान पर रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। और पूरे परिवार पर भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यदि नाग पंचमी के दिन चांदी के सिक्के में लाल रंग का धागा बांधकर तिजोरी में रखने से कारोबार में लाभ मिलता है, धन में वृद्धि होती है।
नाग पंचमी के दिन मास, मछली, अंडा, लहसून, प्याज आदि भूलकर भी नही खाना चाहिए।
पौराणिक कथा
Nag Panchami 2025 Vrat Katha: नाग पंचमी से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार – किसी राज्य में एक किसान परिवार रहता था। किसान के दो पुत्र व एक पुत्री थी। एक दिन किसान अपने खेत मे हल चला रहा था। अचानक हल जोतते समय हल से नाग के तीन बच्चे कुचल कर मर गए। जब नागिन को इस बाद का पता चला तो वह बहुत दुखी हुई और विलाप करती रही फिर उसने अपनी संतान के हत्यारे से बदला लेने का संकल्प किया। एक दिन की बात है जब किसान रात्रि में सो रहा था तभी रात्रि के अंधकार में नागिन ने किसान, उसकी पत्नी व दोनों लड़कों को डस लिया।
और अगले दिन फिर प्रातः किसान की पुत्री को डसने के उद्देश्य से नागिन फिर चली तो किसान कन्या ने उसके सामने दूध का भरा कटोरा रख दिया। और हाथ जोड़कर क्षमा याचना करने लगी। तब नागिन को किसान की लड़की पर दया आ गयी। और प्रसन्न होकर उसके माता-पिता व दोनों भाइयों को पुनः जीवित कर दिया। उस दिन श्रावण शुक्ल पंचमी थी। तब से आज तक नागों के कोप से बचने के लिए इस दिन नागों की पूजा की जाती है।
नाग पंचमी 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
Nag Panchami 2025 Date Time Puja Shubh Muhurat: अब आप को बतादे की साल 2025 में नाग पंचमी 29 जुलाई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त है – 29 जुलाई 2025 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। नाग पंचमी पूजा की कुल अवधि है : 2 घंटे 43 मिनट
श्रावण मास की शुक्ल पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28 जुलाई 2025 को रात्रि 11 बजकर 24 मिनट पर श्रावण मास की शुक्ल पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 29 जुलाई 2025 को रात्रि 12 बजकर 46 मिनट पर