Phalgun Krishna Pradosh Vrat 2025: कब है फाल्गुन प्रदोष व्रत 2025 में जाने डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Phalgun Krishna Pradosh Vrat 2025: शास्त्रो में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार साल में 2 बार त्रयोदशी तिथि आती है। एक शुक्लपक्ष में तो दूसरी कृष्णपक्ष में। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत करने का विधान है। मान्यता है की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल मे भगवान शिव की आराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है।
हिंदी पंचांग के अनुसार साल 2025 में फाल्गुन मास में आने वाला कृष्ण प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी दीन मंगलवार को पड़ रही है। इसलिए यह मंगलवार के दिन पड़ने की वजह से यह मंगल प्रदोष व्रत होगा। इसलिए इस दिन संकट मोचन हनुमान जी के साथ मंगल ग्रह की पूजा अर्चना करना चाहिए।
धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के शाम में समय हनुमान की पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। और सभी दुखो का अंत होता है। आइये जानते है साल 2025 में फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत कब है? 25 फरवरी या 26 फरवरी, जानिए पूजा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और प्रदोष के दिन किये जाने वाले उपाय

फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत पूजा विधि Pradosh Vrat Puja Vidhi 2025

मंगल प्रदोष व्रत के दिन व्रती प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प ले। फिर सबसे पहले भगवान सूर्य देव को जल का अर्ध्य दे और विधिवत भगवान शिव माता पार्वती का पूजा करे। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय करने की मान्यता है इसीलिए सायंकाल पूजा के शुभ मुहूर्त में पुनः स्वच्छ होकर गाय के टूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें फिर शिवलिंग पर श्वेत चंदन लगाकर बेलपत्र, मदार, पुष्प, भस्म आदि अर्पित करे। इसके बाद शनि व्रत की कथा पढ़कर आरती करे इसके पच्यात भगवान शिव माता पार्वती की आरती करें।

फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत के उपाय Falgun Krishna Pradosh Vrat Upay

प्रदोष व्रत भगवान शिव जी को समर्पित होता है इसलिए आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि और बेहतर स्वाथ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। फाल्गुन मास का कृष्ण प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ रहा है इसलिए यह मंगल प्रदोष व्रत कहा जायेगा। फाल्गुन मास देवी देवताओं के लिए बहुत ही खास महीना माना जाता है इसलिए इस दिन कुछ खास उपाय करके आप भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु जी का भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं जैसे –

  • ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए मंगल प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी और भगवान सूर्य देव की एक साथ पूजा करने से ग्रह दोष दूर होता है और विश्वास तेजस्विता की प्राप्ति होती है।
  • धार्मिक मान्यता है कि सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी को फल, फूल, जल, अक्षत, भांग, धतूरा, बिल्व पत्र आदि अर्पित करना चाहिए। और प्रदोष व्रत के दौरान शिव पूजा के बाद भगवान शिव का सुमरन करना चाहिए और भगवान शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल मे भगवान शिव को पंचामृत, दूध दही, घी, शहद और शक्कर से कराकर शुद्ध जल से स्न्नान कराये और रवि प्रदोष के दिन पूजा में भगवन शिव को कच्चा दूध अर्पित करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ो – Kalki Jayanti 2025: सावन महीने में कब है कल्कि जयंती? नोट करे सही डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

  • ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन सफ़ेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। रवि प्रदोष सूर्य संबंधी उपायों के लिए विशेष माना गया है। यदि इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का 108 बार पाठ किया जाए तो राजयोग की प्राप्ति होती है।
  • प्रदोष व्रत के दिन रोग, दोष से मुक्ति पाने के लिए या धन संपत्ति, सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए भगवान शिव जी के आसान पंचाक्षर मंत्र का ओम नम: शिवाय का उच्चारण और पूजा के दौरान भगवान शिवजी की आरती करने मात्र से आप की सभी कमिया दूर होने लगेगी।
  • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिवजी की पूजा आराधना करके किसी भी गरीब ब्राह्मण या भिखारी को सफेद वस्त्र का दान श्रद्धानुसार करने से कैरियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है।
  • यदि आप के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी को पंचामृत से अभिषेक करने से और माता पार्वती को सभी शृंगार की सामग्री अर्पित करने वैवाहिक जीवन सदा खुशहाल रहेगा और आने वाली सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा।

फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त Phalgun krishna Pradosh Vrat 2025 Date Time Muhurat

अब आइये जानते है फरवरी 2025 में फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत कब है? तो आप को बतादे की साल 2025 में फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत 25 फरवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त है 25 फरवरी 2025 को शाम 06:18 मिनट से लेकर रात 08:49 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष पूजा की कुल अवधि है – 02 घण्टे 30 मिनट

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12:47 मिनट पर
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:08 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!