Phalgun Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। यह व्रत हर माह शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। और इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन माता दुर्गा को समर्पित होता है।
धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मासिक दुर्गा अष्टमी का करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइये जानते है साल 2025 में फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है? 06 या 07 मार्च, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और इस दिन किये जाने वाला उपाय
फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि Masik Durga Ashtami 2025 Puja Vidhi
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ कपड़ा पहनकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छे से साफ सफाई करके या पूजा घर के कि गंगा जल छिड़कर शुद्ध करले। इसके बाद पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी लेकर उसपर लाल वस्त्र बिछाकर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे।
इसके माता दुर्गा को सभी पूजा की सामग्री अर्पित करे इसके बाद मायता दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करे। और माता दुर्गा को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप दीप जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करे और रात्रि जागरण करते हुए मायता दुर्गा की आरती करें इसके बाद पूरे परिवार प्रसाद बाटकर पूजा समाप्त करे।
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत उपाय Durga Ashtami Vrat Upay
धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किया जाता है। अगर आप अपने जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते है तो। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय अवश्य करना चाहिए जैसे –
इसे भी पढ़ो – Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि 2025 में, जाने सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय
- ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
- दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
- दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को केले का बोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है। और बुद्धि का विकाश होता है। और मनाचाही सफलता मिलती है।
- इसके अलावा यदि धन लाभ पाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है।
- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन उत्तर-दक्षिण दिशा में स्वास्तिक का चिह्न बनाकर माता दुर्गा के इस मंत्र “ऊँ ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै” मंत्र का जाप करने से सभी संकटो से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त Phalgun Masik Durga Ashtami 2025 Date Time Muhurat
अब आइये जानते है मार्च 2025 में फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी कब है? तो आप को बतादे की साल 2025 में फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 07 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 06 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 07 मार्च 2025 को सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।