रक्षाबंधन का महत्व
Raksha Bandhan 2024: हिन्दू धर्म मे रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बाधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करती है। तो वही भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। हिन्दू धर्म मे रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के स्नेह और प्यार का प्रतीक है।
पौराणिक कथा के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार महारभारत काल से ही मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल के दौरान चिर हरण के समय भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन द्रोपदी की रक्षा करते हुए उसकी लाज बचाई थी।
रक्षाबंधन पूजा विधि
Raksha Bandhan Puja Vidhi 2024: रक्षाबंधन के दिन सुबह भाई-बहन स्नान आदि करके भगवान की पूजा करें। इसके बाद रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलाकर पूजा की थाल सजाते हैं।
और पूजा की थाली में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं। इसके बाद बहनें भाइयों के माथे पर कुमकुम, रोली एवं अक्षत से तिलक करती हैं। और भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है। और मिठाईया खिलाती है।
रक्षाबंधन 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2024 Date Time: आप को बतादे की साल 2024 में रक्षाबंधन 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त : 19 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 34 मिनट से लेकर से रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
राखी बांधने की कुल अवधि :07 घंटे 32 मिनट
रक्षाबंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल मे राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – शाम 06 बजकर 56 मिनट से लेकर रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी : 19 अगस्त 2024 को रात्रि 03 बजकर 05 मिनट पर
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी : 19 अगस्त 2024 को रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर