Ravi Pradosh Vrat 2024: कब है आश्विन प्रदोष व्रत 2024 में, 29 या 30 सितम्बर, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, उपाय

Ravi Pradosh Vrat 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव जी का विशेष दिन माना जाता है। इसलिए आज के दिन शिव पूजन करने का विशेष दिन होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार महीने में दो बार त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक शुक्लपक्ष में तो दूसरी कृष्णपक्ष में। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल मे भगवान शिवजी की पूजा आराधना करने से जीवन मे सुख-समृद्धि का वास होता है। और सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है। जो प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को पड़ता है उसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।

आईये जानते है साल 2024 में आश्विन रवि प्रदोष व्रत कब है ? 29 या 30 सितम्बर, जानिए पूजा शुभ मुहूर्त पूजा विधि और भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय –

रवि प्रदोष व्रत 2024 पूजा विधि

Ravi Pradosh Vrat 2024 Puja Vidhi: प्रदोष व्रत के दिन सबसे पहले व्रती को सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रिया आदि से निपटकर स्नान आदि करके साफ- शुद्ध कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प ले। भगवान शिव जी की पूजा आराधना करें। आप को बतादे की प्रदोष व्रत की पूजा सायंकाल प्रदोष काल के दौरान करने का विधान है। इसलिए शाम के समय एक बार फिर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करे। इसके बाद भगवान शिव माता पार्वती और नंदी बैल की पूजा आराधना करें। इसमें बाद घर पर या पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, शहद, दूध और दही से अभिषेक करें। इसके बाद अच्छत, धूप, दिप, फूल-माला आदि अर्पित करे। इसके बाद भगवान शिव जी भोग लगाएं व्रत की कथा पढ़े या फिर सुने इसके बाद भगवान शिव जी की आरती करें।

रवि प्रदोष व्रत 2024 करना ना भूले ये 3 उपाय

Pradosh Vrat 2024 Upay: ▪️धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल मे भगवान शिव को पंचामृत, दूध दही, घी, शहद और शक्कर से कराकर शुद्ध जल से स्न्नान कराये और रवि प्रदोष के दिन पूजा में भगवन शिव को कच्चा दूध अर्पित करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

▪️ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन सफ़ेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। रवि प्रदोष सूर्य संबंधी उपायों के लिए विशेष माना गया है। यदि इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का 108 बार पाठ किया जाए तो राजयोग की प्राप्ति होती है।

▪️रवि प्रदोष व्रत के दिन रोग, दोष से मुक्ति पाने के लिए या धन संपत्ति, सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए भगवान शिव जी के आसान पंचाक्षर मंत्र का ओम नम: शिवाय का उच्चारण और पूजा के दौरान भगवान शिवजी की आरती करने मात्र से आप की सभी कमिया दूर होने लगेगी।

▪️प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिवजी की पूजा आराधना करके किसी भी गरीब ब्राह्मण या भिखारी को सफेद वस्त्र का दान श्रद्धानुसार करने से कैरियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है।

▪️यदि आप के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी को पंचामृत से अभिषेक करने से और माता पार्वती को सभी शृंगार की सामग्री अर्पित करने वैवाहिक जीवन सदा खुशहाल रहेगा और आने वाली सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा।

रवि प्रदोष 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat 2024 Puja Shubh Muhurat: अब आप को बतादे की वर्ष 2024 में आश्विन कृष्ण प्रदोष व्रत 29 सितम्बर दिन रविवार को रखा जाएगा

प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त – 29 सितम्बर 2024 को सायंकाल 06 बजकर 09 मिनट से लेकर रात्रि 08:33 मिनट तक रहेगा।

आश्विन कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ होगी – 29 सितम्बर 2024 को सायंकाल 04 बजकर 47 मिनट पर
आश्विन कृष्ण त्रयोदशी समाप्त होगी – 30 सितम्बर 2024 रात्रि 07 बजकर 06 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!