Ravidas jayanti 2025: कब है रविदास जयंती 2025 में, जाने पूजा विधि, पूजा शुभ मुहूर्त व महत्व

रविदास जयंती का महत्व

Ravidas Jayanti 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार संत रविदास जी का जन्म माघ मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए संत रविदासजी की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन भक्तगत गंगा में स्नान आदि करके दान दक्षिणा देकर लोग भजन कीर्तन करते है।

और जगह-जगह उनकी शोभायात्रा निकालते हैं। और माघ पूर्णिमा के दिन दिन घर या मंदिर में संत रविदास जी की प्रतिमा पर गंगाजल चढ़ाते है। और पूरे निष्ठा से माला फूल चढ़ाकर उनकी की पूजा आराधना करते हैं।

आईये जानते है साल 2025 में संत रविदास जयंती कब मनाई जाएगी 11 या 12 फरवरी, जानिए दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इनका उद्देश्य

इसे भी पढ़े: Sita Navami 2025: सीता नवमी कब है? जाने सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और दिव्य उपाय

संत रविदास जी का संक्षिप्त जीवन परिचय

संत कवि रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिर गोवर्धन पुर नामक स्थान पर लगभग सन 1398 ईसवी में माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। और उस दिन रविवार था। इसलिए इनका नाम रविदास रखा गया। संत रविदास ने अपने ज्ञान से समाज को संदेश दिया, व्यक्ति बड़ा या छोटा अपने जन्म से नहीं होता है। बल्कि अपने कर्म से होता है। सन्त रविदास जी धर्म के पथ पर चलने वाले महान पुरुष थे।

उन्होंने अपनी कविताओं और शिक्षाओं के माध्यम से भारतीय जाति भेदभाव का विरोध करके समानता का संदेश फैलाया था। इसलिए इनके विचारों, सिद्धान्तों को सदैव याद रखने के लिए। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है।

इसे भी पढ़े: Ashwin Amavasya 2025: कब है आश्विन अमावस्या 2025 में, जाने पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

रविदास जयंती 2025 पूजा शुभ मुहूर्त

Ravidas Jayanti 2025 Date Time Shubh Muhurat: अब आप को बतादे की साल 2025 में संत रविदास जयंती 12 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा तिथि शुरू होगी : 11 फरवरी 2025 को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर
माघ पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी : 12 फरवरी 2025 को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!