सावन सोमवार का महत्व
Sawan 2024 Start Date: मित्रो हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास को बेहद ही पवित्र महीना माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा आराधना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूरे सावन माह में भगवान भोलेनाथ धरती पर बिचरण करते है इसलिए सावन भर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है। शास्त्रों के अनुसार पूरे श्रावण मास में जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम माना जाता होता हे, लेकिन हर सोमवार की अपेक्षा सावन माह का सोमवार विशेष फलदायी माना जाता है।
सोमवार के दिन चन्द्र ग्रह का प्रभाव होता है और चन्द्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के हर सोमवार को पूरे विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
आईये जानते है साल 2024 में सावन मास कब से शुरू हो रहा है और कब समाप्त होगा। सावन में कुल कितने सोमवार पड़ेगे, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और सावन मास में क्या करना चाहिए क्या नही जानेगे।
सावन सोमवार पूजा विधि
Sawan Somvar Puja Vidhi 2024: मित्रो अब पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव जी की पूजा शाम के समय श्रेष्ठ मानी जाती है। वेसे तो सावन का दिन महत्वपूर्ण होता है लेकिन सावन सोमवार शिव पूजा के लिए अति शुभ माने जाते है।
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रम्हमुहूर्त नित्य क्रिया से निवित्र होकर स्नान आदि करले। इसके बाद घर के शिव मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करके तांबे के पात्र में शिवलिंग मो रखकर खकर पंचामृत और गंगाजल से जलाभिषेक करे।
- इसके बाद भगवान शिव जी को बेलपत्र, भष्म, धतूरा, सफेद चंदन, इत्र, शमी पत्र व अक्षत अर्पित आदि अर्पित करे। इसके बाद भगवान शिव जी के साथ माता पार्वती का पूजन करे।
- इसके बाद भगवान शिव जी को खीर, हलवा, वेल पत्र के साथ धूप दीप लगाए। और चौमुखी दिया जलाये। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ, और मंत्रो का जाप करे। इसके बाद बाद भगवान शिव व माता पार्वती की आरती उतारे फिर आरती करें।
सावन माह में क्या करे क्या ना करे
Sawan Mas 2024 Kya Karen Kya Nahi: मित्रो सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का पवित्र महीना माना जाता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से समस्त मनोकामना पूरी होती है। लेकिन सावन के महीने में भूलकर भी यह चीन नही खानी चाहिए जैसे –
- सावन के महीने में प्याज, लहसुन, मास, मछली, शराब, और बैगन आदि का सेवन करना वर्जित माना है।
- सावन माह में साग-पात तोड़कर खाना वर्जित माना जाता है।
- वैज्ञानिको की माने तो सावन के महीने में उगने वाले साग में पित्त की माता अधिक पाया जाता है।
- इसलिए सावन के महीने में भूलकर भी साग नही खाना चाहिए।
- क्योकि सावन के महीने में साग खाने से पाचक में समस्या उतपन्न होने लगती है।
- सावन मास के महीने दही भुकलर भी नही खाना चाहिए और ना ही दाढ़ी बाल कटवाना चाहिए।
सावन मास 2024 में कब से शुरू और कब समाप्त
Sawan 2024 Date Time Muhurat: मित्रो सावन मास 2024 में कब से शुरू होगा और कब समाप्त होगा? जानिए एकदम सही दिन व तारीख –
- तो आप को बतादे की साल 2024 में सावन मास आरंभ होगा 21 जुलाई से और समाप्त होगा 19 अगस्त को।
- सावन माह की शुरुवात सावन मास के कृष्ण प्रतिपदा तिथि से होती है।
प्रतिपदा आरम्भ होगी – 21 जुलाई 2024 दोपहर 03:46 मिनट
प्रतिपदा समाप्त होगी – 22 जुलाई 2024 दोपहर 01:11 मिनट
नोट कर ले
- साल 2024 में सावन के महीने में कुल पांच सोमवार पड़ेगा।
- और चार मंगला गोरी का व्रत रखा जायेगा।
सावन सोमवार व्रत की तिथियों
- पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगसत 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
- पाचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024
सावन मास मंगला गौरी व्रत तिथियां
- पहला मंगला गौरी व्रत – 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार
- दूसरा मंगला गौरी व्रत – 30 जुलाई 2024 दिन मगलवार
- तीसया मंगला गौरी व्रत – 6 अगस्त 2024 दिन मंगलवार
- चौथा मंगला गौरी व्रत – 13 अगस्त 2024 दिन मगलवार