सावन शिवरात्रि का महत्व
Sawan Shivratri 2024: मित्रो हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रयेक वर्ष में 2 बार शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। एक फाल्गुन मास में तो दूसरा सावन मास में
सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि के नाम नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करने से आप की हर मनोकामना पूरी होती है।
आईये जानते है साल 2024 में सावन शिवरात्रि कब है? पूजा का शुभ मुहूर्त कब है। पूजा विधि क्या है। और सावन शिवरात्रि केदिन किये जाने वाले उपाय
सावन शिवरात्रि पूजा विधि
Sawan Shivratri 2024 Puja Vidhi: मित्रो अब पूजा करने मि विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- सावन शिवरात्रि के दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर नित्यक्रिया से निवित्त होकर स्नान आदि करके सफेद वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें।
- फिर किसी शिव मंदिर में जाकर। या घर पर ही भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करे।
- इसके बाद शिव पूजा के लिए पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमा को स्थापित करे।
- और उनकी पूजा करे। पूजा में शिव परिवार को गाय के दूध से बना पंचामृत से स्नान कराये। और शिव परिवार को फल, फूल, धूप, दिप, नैवैद्य, इत्र आदि अर्पित करे और उनकी पूजा करे।
- इसके बाद भगवान शिव चालीसा का पाठ करते हुए रात्रि जागरण करे। और सुबह शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करे।
सावन शिवरात्रि व्रत उपाय
Sawan Shivratri 2024 Vrat Upay: मित्रो हिन्दू धर्म मे सावन महीने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का अति प्रिय महीना माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ धरती पर विचरण करते है। इसलिए सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते है तो सावन शिवरात्रि के दिन करे ये खास उपाय जरूर करें जैसे
- ऐसी मान्यता है कि जो लोग सावन शिवरात्रि के दिन दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक करते है। तो उसे अपार धन प्राप्ति की प्राप्ति होती है।
- यदि सावन शिवरात्रि के दिन जो भी लोग शिव लिंग पर घी का अभिषेक करते है। उनको संतान सुख की प्राप्ति होती है।
- यदि विवाह में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है तो सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेल पत्र अर्पित करें। और हर बेल पत्र के साथ “नमः शिवाय” बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करने से शीघ्र विवाह योग बनने लगते है।
सावन शिवरात्रि व्रत में क्या नही खाना चाहिए
मित्रो आईये जानते है सावन शिवरात्रि व्रत में क्या नही खाना चाहिए जैसे –
- शास्त्रो के अनुसार सावन शिवरात्रि के व्रत में मांस, मछली, और किसी भी प्रकार का भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
- सावन शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती हो वो व्रत के दिन चाय और कॉफी का सेवन भूलकर भी ना करें।
- सावन शिवरात्रि व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न भी ना करें। हो सके तो इसकी जगह पर सेंधा नमक का ही प्रयोग करे।
- सावन शिवरात्रि व्रत में मदिरा पान भूलकर भी ना करे।
सावन शिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए
मित्रो अब आप को बतादे की सावन शिवरात्र व्रत में क्या खाना चाहिए जैसे –
- सावन शिवरात्र व्रत में मौसमी फल जैसे – अनार, संतरा, आम, सेव, नाशपाती, अमरूद, केला आदि का सेवन करना चाहिए। हो सके तो जूस का सेवन कर सकते है।
- सावन शिवरात्रि के दिन आप मखाने और मुंगफली को हल्के घी में फ्राई करके इसमें सेंधा नमक मिलाकर भी खा सकते हैं।
- इसके अलावा व्रत में कोई भी मीठी चीजें बनाकर खा सकते है। जैसे गाजर या लौकी की खीर
सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त
Sawan Shivratri 2024 Puja Date: मित्रो अब पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- अब आप को बतादे की साल 2024 में सावन शिवरात्रि 02 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
- सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त है – 03 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
- पूजा की कुल अवधि है – केवल 00:42 मिनट
- शिवरात्रि व्रत पारण का समय – 03 अगस्त 2023 को सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगा
- सावन चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ होगी – 02 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर
सावन चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 03 अगसत 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर