Sheetala Ashtami 2025: धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया है। शीतला अष्टमी व्रत को बसौड़ा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में शीतला अष्टमी व्रत के दिन माता शीतला का व्रत और पूजन का विधान है। हर साल चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि होली पर्व के आठ दिनों बाद पड़ती है।
इसे भी पढ़ो- Dasha Mata Vrat 2025 Puja Shubh Muhurat: नोट करें डेट टाइम, पूजा सामग्री
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला का व्रत और पूजन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को अर्पित किए भोग को अगले दिन यानी बासी भोजन प्रसाद के रूप में खाने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है। आइये जानते है साल 2025 में शीतला माता पूजा कब है 22 या 23 मार्च? जानिए पूजा की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, पूजा कज विधि क्या है।
शीतला अष्टमी पूजा विधि
Sheetala Ashtami Puja Vidhi: शीतला अष्टमी के दिन व्रती सुबह जल्दी स्नान आदि करके साँप कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प ले इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ माता शीतला की पूजा करे। पूजा के दौरान माता को शीतला को जल अर्पित करे। इसके बाद माता शीतला को रोली, हल्दी, अक्षत, वस्त्र के साथ ही बड़कुले की माला और मेहंदी आदि अर्पित करे। फिर माता शीतला को रात के समय बने प्रसाद जैसे मीठे चावल, हलवा, पूरी आदि का भोग लगाये। और पूजा के दौरान माता शीतला की व्रत कथा सुने और रात्रि जागरण करते हुये शीतला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। और पूजा के अंत मे माता की आरती करके पूजा का समापन करना चाहिए। इसके बाद माता का भोग खाकर व्रत खोलना चाहिए।
शीतला अष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त
Sheetala Ashtami 2025 Shubh Muhurat: साल 2025 में चैत्र मास की कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि की सुरुआत 22 मार्च 2025 को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर और इस तिथि की समाप्ति होगी 23 मार्च 2025 को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर। और इस तिथि के अनुसार शीतला अष्टमी पूजा पूजा 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को किया जाएगा। शीतला अष्टमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है सुबह के 6 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और को शाम के 06 बजकर 33 मिनट समाप्त होगा।