वैशाख अमावस्या का महत्व
Vaishakh Amavasya 2024 Date: मित्रो हिन्दू धर्म मे अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित होती है। इसलिए अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदी पंचांग के अनुसार वैशाख का महीना हिन्दू वर्ष का दूसरा महीना होता है। वैसाख अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करके दान करने का विशेष महत्व होता है।
अमावस्या तिथि के दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। और काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिये भी वैसाख अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत भी रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैसाख के महीना से त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस वजह से वैशाख मास की अमावस्या तिथि का धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
आइये जानते है साल 2024 में वैशाख अमावस्या कब है? पूजा का शुभ मुहूर्त कब है, पूजा विधि क्या है और अमावस्या के दिन किये जाने वाला उपाय
वैशाख अमावस्या की पूजा विधि –
Vaishakh Amavasya 2024 Puja Vidhi: मित्रो अब वैशाख अमावस्या व्रत पूजा करने की विधि को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- अब आप को बतादे की वैशाख अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी भी पवित्र नदी, पोखर, तालाब, कुआ और बावड़ी आदि में स्नान करें।
- इसके बाद उगते हुए भगवान सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। और अपने पितरों का तर्पण करें। इसके बाद वैसाख अमावस्या पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें।
- और किसी भूखे गरीब को भोजन आदि करा कर अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दे। और हो सके तो अमावस्या के दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
- इसके साथ अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव जी के साथ भगवान शिव जी माता पार्वती की पूजा अर्चना जरूर करे।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए क्योकी पीपल के पेड़ में पित्तरों का वास होता है।
- इसलिए अमावस्या के दिन पीपल का पेड़ लगाने से पित्तर लोग अति प्रसन्न होते है। और शुभ फल प्रदान करते है। अमावस्या के दिन अपने पितरों को खुश करने के लिए सुबह पीपल में जल चढ़ाना चाहिए।
- और शाम के समय पीपल के पेड़ की नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए और इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए।
अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए
Vaishakh Amavasya 2024 Kya Karen: धार्मिक मान्यता है कि वैसाख अमावस्या के दिन गंगा नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देकर बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करने पित्तरों की आत्मा को शांति मिलती है।
- वैसाख अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण एवं उपवास रहकर किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा देना चाहिए।
- ऐसी मान्यता है कि वैशाख अमावस्या के दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए अमावस्या के दिन भगवान शनि देव को तिल का तेल और पुष्प आदि चढ़ाकर पूजन करनी चाहिए।
- और वैसाख अमावस्या के दिन सुबह-सबेरे उठकर किसी भी पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और संध्या के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए।
- और अमावस्या के दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन आदि कराकर अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए।
वैशाख अमावस्या पूजा शुभ मुहूर्त
Vaishakh Amavasya 2024 Puja Shubh Muhurat: मित्रो अब पूजा करने का शुभ मुहूर्त को भी जान लेते है जो इस प्रकार है।
- अब आप को बतादे की साल 2024 में वैसाख अमावस्या 08 मई दिन बुधवार को मनाई जाएगी।
- वैशाख मास की अमावस्या तिथी की शुरुआत हो रही है – 07 मई 2024 को दोपहर 11 बजकर 43 मिनट पर और वैसाख मास की अमावस्या तिथी की समाप्ति हो रही है – 08 मई 2024 को सुबह 08 बजकर 53 मिनट पर