Vaishakh Masik Durga Ashtami 2025: कब है वैशाख मासिक दुर्गा अष्टमी 2025 में, नोट करले डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Vaishakh Masik Durga Ashtami 2025: हिन्दू धर्म मे मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया है। यह व्रत प्रत्येक माह शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। और इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन माता दुर्गा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी लोग मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करते है और माता दुर्गा से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति की कामना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

इसे भी पढ़ो – Chaitra Chhath Puja 2025 Date: कब है चैती छठ 2025 में, नोट करे डेट टाइम, नहाय-खाय खरना विधि व नियम

इसके अलावा यदि जो लोग मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा करते है उनके द्वारा किये गए सभी पाप धुल जाते हैं और मन शुद्ध होता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और ग्रहदोष से भी मुक्ति मिलती है। आईये जानते है साल 2025 में वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी कब मनाई जाएगी 04 या 05 मई, जानिए पूजा की सही तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले उपाय –

वैशाख मासिक दुर्गा अष्टमी कब है 2025? Vaishakha Durga Ashtami 2025 Date Muhurat

हिंदी पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी 04 मई 2025 को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर और वैशाख मास की दुर्गा अष्टमी तिथि समाप्त होगी 05 मई 2025 को सुबह 07 बजकर 35 मिनट पर इसलिए साल 2025 में वैशाख मासिक दुर्गा अष्टमी 05 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी।

मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि Vaishakh Durga Ashtami Puja Vidhi

दुर्गा अष्टमी माता दुर्गा को समर्पित होती है। इसलिए वैशाख मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करे। और व्रत का संकल्प लें इसके बाद पूजा के स्थान को स्वच्छ करें और माता दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद माता दुर्गा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें और माता दुर्गा को फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें। और माता दुर्गा का ध्यान करें और माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करें. इसके अलावा दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इसके बाद कलश का जल पूरे घर में छिड़कें और प्रसाद ग्रहण करने से पहले माता दुर्गा को अर्पित करें। और फिर पूजा समाप्त होने के बाद किसी गरीबों व्यक्ति या किसी और जरूरतमंद लोगों को दान करे।

मासिक दुर्गा अष्टमी उपाय Masik Durga Ashtami Vrat Upay

  • धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को लौंग और फूल माला अर्पित करने से मनचाहा मनोकामना पूरी होती है।
  • मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
  • ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को 1 पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर अर्पित करने से लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा जी के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बनते है।

दुर्गा अष्टमी पर भूल कर भी न करें ऐसी गलतियां

  • शास्त्रो में बतलाया गया है कि माता दुर्गा की पूजा में तुलसी, आंवला, दूर्वा, मदार, आक के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बल्कि पूजा के दौरान माता दुर्गा की एक ही तस्वीर रखनी चाहिए। दुर्गा पूजा के दौरान तामसिक चीजो का सेवन नही करना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!