Vivah Panchami 2024: कब है विवाह पंचमी, जाने पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विवाह पंचमी का महत्व

Vivah Panchami 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी का यह पावन पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। एक और मान्यता के अनुसार इस दिन तुलसी दास जी के द्वारा रचित रामचरित मानस भी पूरी की गई थी।

विवाह पंचमी के दिन मंदिरों में भव्य आयोजन भी किया जाता है। और मंदिरों को फूल मालाओं से सजाकर भजन कीर्तन, पूजा ,पाठ, किया जाता है। तो कही पर भगवान श्रीराम माता सीता की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। ऐसी मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन भगवान विष्णु को दूध में केसर मिलकार अर्पित करने से और तुलसी के पत्ते और पंचामृत का भोग लगाने से जीवन सुखमय होता है।

यदि विवाह पंचमी के दिन शादी-सुदा जोड़े भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा एक साथ करते है। तो दोनों के प्रति संबंध मधुर होते हैं। और रामचरितमानस में लिखी राम सीता विवाह के प्रसंग को केवल पढ़ने मात्रा से ही वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर होती है। और दांपत्य जीवन सदा खुशहाल रहता है।

आईये जानते है साल 2024 में विवाह पंचमी कब है? जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और जानेगे व्रत का महत्व

विवाह पंचमी पूजा विधि

Vivah Panchami 2024 Puja Vidhi: विवाह पंचमी के दिन व्रती प्रातःकाल उठकर स्नानादि करने के बाद भगवान राम का ध्यान करें। और फिर एक चौकी पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें और आसन लगाए। फिर चौकी पर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।

और फिर भगवान श्रीराम को पीला और माता सीता जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद माता सीता और भगवान श्रीराम जे समकक्ष गाय के घी का दीप प्रज्वलित करके तिलक करें।

इसके बाद भगवान श्रीराम को फल-फूल नैवेद्य आदि अर्पित करते हुए पूजा सुरु करें। और पूजा करते समय बालकाण्ड में दिए गए विवाह प्रसंग का पाठ जरूर करना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से घर में सुख-शांति आती है। और भगवान श्रीराम की कृपा परिवार पर सदा बनी रहती है।

विवाह पंचमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

Vivah Panchami 2024 Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में विवाह पंचमी 06 दिसम्बर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।

पंचमी तिथि शुरू होगी : 05 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर
पंचमी तिथि समाप्त होगी : 06 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!