World Environment Day 2025: दुनिया में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था। और इसका मुख्य उद्देश्य था। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। पर्यावरण को सुधारने के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।
इसे भी पढ़ो – International Yoga Day 2025: कब है योग दिवस 2025 में, जाने सही तिथि, और कब और क्यो मनाया जाता है?
इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। हमे पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास पेड़-पौधो को लगाकर, प्लास्टिक का उपयोग न करके पर्वावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। आईये जानते है साल 2025 में पर्यावरण दिवस 5 जून दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।